धमतरी/ गुजराती समाज द्वारा अपने आराध्य देव बाबा जलाराम की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर आयोजित इस धार्मिक उत्सव के अवसर पर सुबह शहर में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रभातफेरी की शुरुआत शहर के मठ मंदिर स्थित बाबा जलाराम मंदिर से हुई। इसके बाद श्रद्धालु शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजराती समाज भवन पहुंचे। इस दौरान भजन-कीर्तन और बाबा जलाराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शास्त्री चौक में किया गया प्रभातफेरी का स्वागत
प्रभातफेरी के शास्त्री चौक पहुंचने पर नगर निगम के पूर्व सभापति रॉबर्ट शर्मा ने भगवान बाबा जलाराम की पूजा-अर्चना कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। उन्होंने समाज के सभी लोगों को बाबा जलाराम जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए इस धार्मिक आयोजन की सराहना की।

बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
इस अवसर पर लखु भाई भानुशाली, प्रकाश गांधी, प्रितेश गांधी, कीर्ति शाह, संदीपन टंडन, विकीनाथ रायचूरा, मिहिर पटेल, कृति गांधी, तीतर राजपुरिया, कमलेश कोठारी, हितेश बेन रायचूरा, नलिनी सोनी, सोनिया पोपट, जेन लोहाना, हीरालाल लोधी, वंदना मिरानी गांधी, आशा बेन, बबीता रायचूरा, अमित कुमार लोहाना, प्रतीक राजपुरिया, गौरव अंबानी, जतिन सोनी, हरि कटारिया, लोक राजपुरिया, दीपेश अंबानी, तुषार गांधी, कमलेश गांधी, दिलीप गांधी, ललित लोहाना, प्रतीक लोहाना, जतिन लोहाना, चंचल राजपुरिया, ममता गांधी, धारा पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बाबा जलाराम की जयंती पर आयोजित प्रभातफेरी ने शहर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा जलाराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
