चार अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की दबिश, 5,520 रुपये नगद और ताशपत्ती जब्त; जुआ खेलने वालों के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज
धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लिमतरा, परेवाडीह एवं कुरमातराई में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों एवं जुआ फड़ों से कुल 5,520 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
लिमतरा में दो जगह पुलिस की दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार
अर्जुनी पुलिस ने ग्राम लिमतरा के कला मंच के पास दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पहले मामले में अपराध क्रमांक 166/26 के तहत प्रकाश साहू (32 वर्ष), संजय साहू (31 वर्ष) एवं शिवानंद निर्मलकर (20 वर्ष) को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1,750 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

वहीं दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 167/26 के तहत भूषण लाल बघा (35 वर्ष), टकेश्वर साहू (45 वर्ष), संदीप कुमार साहू (25 वर्ष) एवं परमेश्वर साहू (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 1,560 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की।
परेवाडीह में दो जुआरी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई ग्राम परेवाडीह में बडरा तालाब के सामने मेन रोड पर की गई। यहां काट-पत्ती जुआ खेल रहे दुलेश्वर साहू (40 वर्ष) एवं गंधर्व साहू (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 950 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की। इस मामले में अपराध क्रमांक 168/26 दर्ज किया गया।
कुरमातराई में दो आरोपी पकड़ाए
चौथी कार्रवाई ग्राम कुरमातराई के रंगमंच शेड के नीचे की गई। यहां जुआ खेलते धनेन्द्र कुमार साहू (36 वर्ष) एवं नागेश्वर साहू (29 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1,260 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 169/26 के तहत कार्रवाई की गई।
चार प्रकरणों में 11 आरोपी गिरफ्तार
अर्जुनी पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कुल 5,520 रुपये नगद एवं प्रत्येक जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश जब्त की है।

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और खिलाने वालों पर पुलिस की नजर है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
