Android Phone Crash Problem : स्मार्टफोन का यूज करते समय अचानक उसका बंद हो जाना या बार-बार रीस्टार्ट होना किसी को भी परेशान कर सकता है. कई बार फोन को एक बार बंद करके दोबारा चालू करने से समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. इसकी वजह फोन में मौजूद कोई खराब ऐप, स्टोरेज की कमी या डिवाइस का ज्यादा गर्म होना हो सकता है. Google के मुताबिक, Android फोन के बार-बार क्रैश होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.

ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर इस परेशानी को दूर किया जा सकता है.फोन में पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से भी परेशानी आ सकती है. Google सलाह देता है कि यूजर्स अपने फोन या टैबलेट में Android का नया वर्जन चेक करें. इसके लिए Settings में जाकर System पर टैप करें. यहां System Update या Update Center का ऑप्शन मिलेगा. अगर कोई अपडेट उपलब्ध है तो उसे इंस्टॉल कर लें. अपडेट पूरा होने के बाद फोन रीस्टार्ट होगा. इसके अलावा Google Play Store को भी अपडेट रखना जरूरी है. इससे फोन को नए सिक्योरिटी फीचर्स और Google Play Protect की सुविधा मिलती है.

