Breaking

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 87 हजार की चांदी जब्त…

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में गौ-तस्करी का खुलासा: 10 गायों को कराया मुक्त, दो अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का ट्रक जब्त…

धमतरी में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह; 28-29 अक्टूबर को बढ़ेगा वर्षा का खतरा…

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां…

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें…

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर….

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल…

धमतरी में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार…

दीपावली से पहले धमतरी पुलिस अलर्ट, अड्डेबाजी वाले स्थानों और सुनसान इलाकों में बढ़ाई निगरानी…

Microsoft Office के पुराने आइकन से हैं बोर? ऐसे दें नया लुक…

सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका…

क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

धमतरी में आधी रात हथियार लेकर निकले युवकों ने मचाया उत्पात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 नाबालिग निरुद्ध…

धमतरी: जबर्रा के जंगलों में होगी नाइट ट्रैकिंग और कैंपिंग, विधायक ओंकार साहू ने ट्रैकर्स को दिखाई हरी झंडी…

धमतरी रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में चोरी के बाद लगाई आग, कबाड़ी दुकान को 60 हजार का नुकसान…

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स…

Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट…

धमतरी में 213 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को गति, सिहावा चौक-भोयना फोरलेन का निर्माण शुरू…

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी के 21 स्थलों पर होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण, शाम 5:30 बजे से देख सकेंगे नागरिक…

Share

धमतरी/ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली भव्य ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण धमतरी जिले के 21 निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शनिवार शाम 5:30 बजे से दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज सहित प्रमुख समाचार चैनलों पर होगा।

एकता परेड में दिखेगा जवानों का शौर्य और साहस

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवान अनुशासित मार्च पास्ट, साहसिक करतब और विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

यह आयोजन देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और विविधता में एकता की भावना को प्रदर्शित करेगा। साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित जवानों के शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को भी सम्मानित करने का अवसर होगा।

 

 

धमतरी जिले के 21 स्थानों पर की गई विशेष व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले के नागरिकों, पुलिस अधिकारियों और जवानों को इस राष्ट्रीय आयोजन से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इसके तहत जिले के कुल 21 प्रमुख स्थलों पर एकता परेड का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इनमें पुलिस कार्यालयों, थाना-चौकी परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को शामिल किया गया है, जहां नागरिक एवं पुलिसकर्मी सामूहिक रूप से कार्यक्रम देख सकेंगे।

इन प्रमुख स्थानों पर देख सकेंगे लाइव प्रसारण

धमतरी जिले में निर्धारित प्रमुख प्रसारण स्थलों में शामिल हैं:

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय का सभाकक्ष।
  • पुलिस कम्पोजिट भवन, रुद्री।
  • गांधी मैदान, धमतरी।
  • रुद्री पॉलिटेक्निक कॉलेज।
  • ग्राम पंचायत कुकरेल।
  • आदिवासी छात्रावास, अकलाडोंगरी।
  • जनपद सभाकक्ष, नगरी।
  • सीएएफ कैंप, बहीगांव।
  • इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसर भी शामिल हैं।

 

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लेने की अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से अपने नजदीकी निर्धारित प्रसारण स्थल पर पहुंचकर अथवा दूरदर्शन और अन्य प्रमुख समाचार चैनलों के माध्यम से ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण देखें।

पुलिस ने नागरिकों से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

धमतरी पुलिस का संदेश — जनसेवा, सुरक्षा और विश्वास।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में