कंप्यूटर पर काम करते समय कई बार छोटी-छोटी चीजों में बदलाव करने का मन करता है. कभी डेस्कटॉप को नया लुक देने की इच्छा होती है, तो कभी रोज इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के डिजाइन पुराने लगने लगते हैं. Microsoft Office के साथ भी कुछ ऐसा ही है. Word, Excel और PowerPoint जैसे ऐप्स के आइकन में कंपनी ने बदलाव किया है, लेकिन अगर आपको इनका नया डिजाइन पसंद नहीं आ रहा, तो Windows में कुछ सेटिंग्स की मदद से इन्हें अपनी पसंद के मुताबिक बदला जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि Microsoft Office के पुराने आइकन को नया लुक कैसे दें.

सबसे पहले तय करें कि आप Word, Excel या PowerPoint में से किस ऐप का आइकन बदलना चाहते हैं. इसके बाद इंटरनेट से अपनी पसंद का आइकन डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि Windows में इस तरीके से आइकन इस्तेमाल करने के लिए फाइल .ico फॉर्मेट में होनी चाहिए. अगर आपके पास PNG जैसी दूसरी फॉर्मेट की इमेज है, तो उसे आइकन फाइल में बदलना होगा.

