Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पायलीखंड खदान से चोरी किए गए 146 हीरे जैसे पत्थर बरामद, भाटापारा का 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त…

धमतरी में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना पांडेय ने दिखाई हरी झंडी…

धमतरी पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर….

धमतरी में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 60 पौवा देशी शराब और बाइक समेत 24,800 रुपये का माल जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: सिहावा-नगरी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार…

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

Share

धमतरी/ शहर में नागरिकों की सुरक्षा, सुगम यातायात और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) विकसित किया जा रहा है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर आधुनिक AI आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। इस प्रणाली के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान कर नियमानुसार ई-चालान की कार्रवाई की जा सकेगी। महापौर रामू रोहरा की पहल पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे आधुनिक कैमरे

प्रस्तावित योजना के तहत अर्जुनी चौक, सिहावा चौक, मकई चौक, रत्नाबांधा चौक और अंबेडकर चौक सहित शहर के प्रमुख यातायात स्थलों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे यातायात व्यवस्था की निगरानी, नियमों के उल्लंघन की पहचान और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और पुलिस को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने में भी यह प्रणाली उपयोगी साबित होगी।

सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने की पहल

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। ICCC की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से विकसित की जा रही यह व्यवस्था यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने, नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने और नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास शहरवासियों को सुरक्षित आवागमन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

 

यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की जान सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। AI आधारित कैमरा प्रणाली से नियमों के उल्लंघन की पहचान करने और ई-चालान के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी। इससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करना भी है।

 

 

जल्द शुरू हो सकती है व्यवस्था

नगर निगम क्षेत्र में ICCC के संचालन को लेकर आगामी दिनों में तैयारियां की जा रही हैं। इस व्यवस्था के शुरू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात निगरानी मजबूत होने, नियमों के पालन को बढ़ावा मिलने और पुलिस प्रशासन को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में