Breaking

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी: पारिवारिक विवाद में पति पर हंसिया से हमला, सिर में आई चोट; जिला अस्पताल में इलाज जारी…

प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव…

धमतरी: ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटकर फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद…

धमतरी में होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र के आरोपी दंपती गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई 2.20 लाख की सोने की चेन बरामद…

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा…

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस…

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके…

Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स…

एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी…

धमतरी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन…

पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मौत से था आक्रोशित…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

Share

बहुचर्चित शराब घोटाले में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए), रायपुर में सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर की है.

यह शिकायत 9 अक्टूबर 2026 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत दायर की गई है. इसके साथ ही 8 अक्टूबर को 9.06 करोड़ रुपए की दो अचल संपत्तियों को जब्त करने का प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर भी जारी किया गया है. रामगोपाल अग्रवाल को ईडी ने 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था और वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

2,883 करोड़ से ज्यादा अपराध से हुई कमाई की थी हासिल

ईडी की जांच ईओडब्ल्यू/एसीबी, रायपुर द्वारा अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी, कवासी लखमा और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी. जांच में सामने आया कि 2019 से 2023 के दौरान एक शराब सिंडिकेट ने एक्साइज डिपार्टमेंट और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कंट्रोल कर लिया था और अवैध कमीशन के जरिए 2,883 करोड़ रुपए से ज्यादा की अपराध से हुई कमाई हासिल की थी.

यह कमाई देसी शराब की सप्लाई, डुप्लिकेट होलोग्राम वाली सरकारी दुकानों से बिना हिसाब की शराब की बिक्री, डिस्टिलर्स से सालाना कमीशन और विदेशी शराब के लिए एफएल-10ए लाइसेंस सिस्टम से हुई थी.

 

 

सिंडिकेट के कैश का बड़ा हिस्सा कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचाया

जांच में खुलासा हुआ कि सिंडिकेट के कैश का बड़ा हिस्सा लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल ने संभाला और रामगोपाल अग्रवाल के कहने पर रायपुर के शंकर नगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंचाया जाता था. यह कैश सिंडिकेट से जुड़े लोग ले जाते थे और राजीव भवन में अग्रवाल के अंडर काम करने वाले अकाउंटेंट देवेंद्र दादसेना को सौंपते थे. ईडी के मुताबिक शराब घोटाले से जुड़ा लगभग 860 से 880 करोड़ रुपए का कैश इसी चैनल के जरिए पहुंचाया गया था.

इसमें से लगभग 72 करोड़ रुपए सीधे रामगोपाल अग्रवाल के कंट्रोल में रहे और उन्हीं के कहने पर रखे गए, इस्तेमाल किए गए या बांटे गए. सिंडिकेट के डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज बयान इसकी पुष्टि करते हैं.

 

 

मामले में ईडी छह सप्लीमेंट्री चार्जशीट कर चुकी है दायर

इसी के तहत रायपुर के अनुपम नगर और कटोरा तालाब में स्थित उनके दो फ्लैट, जिनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपए है, को अटैच किया गया है. इससे पहले ईडी इस मामले में एक मुख्य चार्जशीट और छह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर चुकी है.

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी और चैतन्य बघेल समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 601.28 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच या जब्त की गई थी. इस नई अटैचमेंट के साथ कुल रकम लगभग 610.34 करोड़ रुपए हो गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में