Breaking

धमतरी में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ, 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का लक्ष्य…

धमतरी: सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों ने खोला खजाना, 10 करोड़ तक मिलेंगे…

Jio vs Airtel vs BSNL : घर के लिए 100 Mbps इंटरनेट चाहिए? इन प्लान्स पर डालें नजर…

Samsung Air Purifier : घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना है? Samsung के ये मॉडल देखें…

Amazon पर दिखा iQOO 16, भारत में लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी…

Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच…

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक…

Honor 700 Series Launch: 9000mAh बैटरी और कैमरा स्क्रीन के साथ Honor के 3 फोन लॉन्च, देखें फीचर्स…

WhatsApp Web वाले सावधान! कोई भी पढ़ सकता है आपकी चैट; अलर्ट जारी…

धमतरी में नकाबपोश हथियारबंद गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सौरभ हिरवानी गिरफ्तार; मोहल्ले में फैलाई थी दहशत…

ब्रॉडगेज रेललाइन निर्माण से चार गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित, ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा को सौंपा मांग पत्र…

धमतरी पुलिस के आरक्षक किशोर गायकवाड़ की ईमानदारी ने जीता दिल, ऑटो में छूटा महिला का बैग सकुशल लौटाया…

धमतरी में आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर, 7 जिलों की सीमाओं से एक साल तक रहेगा बाहर…

Fake AI Calls: एआई आवाज की नकल वाले फर्जी कॉल कैसे पहचानें? कभी नहीं होगी ठगी…

Vivo X Fold 7 Launch Date: पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम बॉडी संग आ रहा Vivo का नया फोल्डेबल फोन, देखें फीचर्स…

Xiaomi 18 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max: कैमरा से कीमत तक, Xiaomi 18 Pro Max और iPhone 18 Pro Max में कौन आगे?

ग्राम मूरा में जुआ फड़ पर धमतरी पुलिस की दबिश, काट पत्ती जुआ खेलते 2 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार…

Charging Port Cleaning: स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट में जम गई है धूल? घर बैठे ऐसे करें साफ…

Share

Charging Port Cleaning: हम दिनभर अपना स्मार्टफोन जींस की जेब रखकर घूमते हैं. इस दौरान जेब के रेशे, धूल और मिट्टी के कण धीरे-धीरे फोन के चार्जिंग पोर्ट के अंदर जमा होने लगते हैं. शुरुआत में तो इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता लेकिन कुछ महीनों बाद अचानक चार्जिंग में दिक्कत आने लगती है. कई बार चार्जिंग केबल ठीक से अंदर तक फिट नहीं होती, जरा सा हिलने पर चार्जिंग रुक जाती है या फिर फोन बहुत स्लो चार्ज होता है.

ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनके फोन की बैटरी या फिर चार्जर खराब हो गया है. लेकिन कई बार फोन में कोई खराबी नहीं होती. सिर्फ चार्जिंग पोर्ट में फंसी गंदगी साफ कर देने से यह परेशानी ठीक हो जाती है. जान लें कैसे आप घर बैठे  अपने फोन का चार्जिंग पोर्ट साफ कर सकते हैं.

सफाई से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियां

चार्जिंग पोर्ट की सफाई करने से पहले कुछ सावधानियों का ध्यान जरूरी है वरना फायदे के बजाय बड़ा नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह से स्विच ऑफ कर दें. फोन बंद रहने से सफाई के दौरान शॉर्ट सर्किट और अंदरूनी सर्किट को नुकसान पहुंचने का खतरा खत्म हो जाता है. दूसरी जरूरी बात यह है कि पोर्ट के अंदर फंसी गंदगी निकालने के लिए कभी भी सेफ्टी पिन, सुई, चाकू या सिम इजेक्टर टूल जैसी नुकीली धातु की चीजों का इस्तेमाल न करें.

चार्जिंग पोर्ट के अंदर बेहद नाजुक गोल्डन पिन या कनेक्टर होते हैं जो लोहे की चीज लगने से मुड़ या टूट सकते हैं. इसके अलावा पोर्ट के अंदर मुंह से जोर से फूंक भी न मारें क्योंकि सांस की नमी अंदर जाकर नमी से होने वाली खराबी पैदा कर सकती है. तो साथ ही सफाई के लिए पानी या किसी भी तरह के लिक्विड क्लीनर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

 

 

टूथपिक और सॉफ्ट ब्रश से ऐसे निकालें गंदगी

सही तरीके से सफाई करने के लिए आपको बस घर में मौजूद लकड़ी या प्लास्टिक की एक पतली टूथपिक काफी है. सबसे पहले टॉर्च की रोशनी से चार्जिंग पोर्ट के अंदर झांककर देखें कि धूल या रेशे किस कोने में फंसे हैं. अब टूथपिक को बेहद हल्के हाथों से पोर्ट के निचले हिस्से और किनारों पर घुमाएं. ध्यान रखें कि पोर्ट के बिल्कुल बीचों-बीच लगी पतली प्लेट पर ज्यादा दबाव न पड़े.

धीरे-धीरे खुरचने पर जमी हुई धूल और कपड़े के रेशे ढीले होकर बाहर आने लगेंगे. अगर टूथपिक की नोक थोड़ी मोटी है, तो आप उसे हल्का सा छीलकर पतला भी कर सकते हैं. अंदर फंसी गंदगी ढीली होने के बाद एक सूखे और मुलायम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश की मदद से पोर्ट को हल्के हाथों से साफ करें. इससे कोनों में चिपके बारीक कण भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे और पोर्ट बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा.

एयर ब्लोअर का इस्तेमाल 

टूथपिक और ब्रश से सफाई करने के बाद भी कई बार धूल के बेहद बारीक कण पोर्ट के अंदर रह जाते हैं. इन्हें बाहर निकालने के लिए आप रबर वाले मैनुअल एयर ब्लोअर या कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्लोअर को पोर्ट से थोड़ी दूरी पर रखकर हवा मारें, जिससे बचा हुआ कचरा भी पूरी तरह साफ हो जाए. पूरी सफाई हो जाने के बाद फोन को ऑन करें और चार्जिंग केबल लगाकर देखें.

अगर केबल बिना किसी रुकावट के मजबूती से फिट हो रही है और चार्जिंग तुरंत शुरू हो गई है तो आपका काम सफल रहा. भविष्य में चार्जिंग पोर्ट को दोबारा गंदा होने से बचाने के लिए अपनी पैंट की जेबों को साफ रखें. इसके अलावा आप बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बेहद कम कीमत में मिलने वाले सिलिकॉन डस्ट प्लग खरीद सकते हैं या फिर ऐसा फोन कवर इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें चार्जिंग पोर्ट को ढकने के लिए फ्लैप दिया गया हो.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में