Huawei Mate X8 Launch : Huawei ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X8 पेश कर दिया है. कंपनी ने इस बार फोन के डिजाइन से लेकर डिस्प्ले और बैटरी तक में कई बदलाव किए हैं. नए मॉडल को पहले के मुकाबले ज्यादा पतला और हल्का बनाया गया है. साथ ही इसमें पहले से बड़ी स्क्रीन और 6200mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने इस फोन में नया Kirin 9050 Pro चिपसेट और HarmonyOS 7 भी दिया है. तो आइए जानते हैं कि Huawei Mate X8 में क्या-क्या खास मिलता है.
6200mAh की बैटरी और चार रियर कैमरे
फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी ने किसी सिंगल-फोल्ड डिवाइस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताया है. यह HarmonyOS 7 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे चार कैमरे दिए गए हैं. इसके अलावा 40MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. टेलीफोटो कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी है. इसमें रंगों को बेहतर तरीके से कैप्चर करने के लिए तीसरा मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा और XMAGE इमेजिंग सिस्टम भी दिया गया है.
Huawei Mate X8 की कीमत
Huawei Mate X8 को चीन में अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 12,999 युआन (करीब 1.63 लाख रुपये) रखी गई है. वहीं Collectors Edition के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 युआन (करीब 2 लाख रुपये) और 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 16,999 युआन (करीब 2.13 लाख रुपये) है. Huawei Mate X8 की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी बिक्री 4 दिसंबर से शुरू होगी.
बिना क्रीज वाली डिस्प्ले और नया प्रोसेसर
Huawei ने Mate X8 में डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज को कम करने के लिए खास मैग्नेटिक अंडर-डिस्प्ले तकनीक का यूज किया है. इसमें हिंज को फोन के फ्रेम के साथ जोड़ा गया है, जिससे स्क्रीन खुलने पर क्रीज नजर नहीं आती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Kirin 9050 Pro चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और अलग-अलग कामों को संभालने में मदद करेगा.

Huawei Mate X8 का डिजाइन
Huawei Mate X8 बंद होने पर 8.95mm और खुलने पर 4.2mm पतला है. Mate X7 के मुकाबले इसका डिजाइन ज्यादा स्लिम है. फोन में नया कैमरा मॉड्यूल, अपडेटेड हिंज डिजाइन और तीन नए कलर ऑप्शन मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक, यह Mate X सीरीज का अब तक का सबसे हल्का फोन है.
बड़ी स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट
फोन में 6.54 इंच की कवर स्क्रीन और 8.2 इंच की इनर डिस्प्ले दी गई है. साथ ही दोनों स्क्रीन 1Hz से 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं. इनर डिस्प्ले में 8000 निट्स और कवर स्क्रीन में 12000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
