कंप्यूटर पर काम करते समय बार-बार Chrome खोलना आपकी आदत का हिस्सा हो सकता है, लेकिन हर बार एक जैसी दिखने वाली स्क्रीन देखकर बोरियत भी हो सकती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि ब्राउजर खुलते ही आपको अपनी पसंद की तस्वीर, रंग और नया डिजाइन देखने को मिले, तो अब इसके लिए किसी अलग ऐप या एक्सटेंशन की जरूरत नहीं है.
Google Chrome में ही ऐसे कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने ब्राउजर की होम स्क्रीन को नया लुक दे सकते हैं. इसमें अपनी पसंद की फोटो लगाने से लेकर अलग-अलग थीम चुनने और हर दिन बैकग्राउंड बदलने तक की सुविधा शामिल है. तो आइए जानते हैं कि आप इन फीचर्स का यूज कैसे कर सकते हैं.

Chrome की होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर Google Chrome ओपन करें. इसके बाद एक नया टैब खोलें. ध्यान रखें कि आप अपने Google अकाउंट में साइन इन हों और Google आपका डिफॉल्ट सर्च इंजन सेट हो.
