Breaking

iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती…

Humans Without Water: अगर पृथ्वी से गायब हो जाए सारा पानी तो कितने दिन जिंदा रह पाएंगे इंसान, जानें यहां?

कैमरे में 200MP का दम, बैटरी भी बड़ी! OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च…

दीपावली की खुशियों के बीच मातम: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बिना नंबर की बाइक पर तेज रफ्तार से घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

AC Current vs DC Current: घर में AC करंट होता है या DC, कौन सा ज्यादा खतरनाक?

Apple Phone: iPhone 18 और 18e में मिल सकते हैं नए फीचर्स, जानें कीमत…

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, बनरौद नाका में 300 बोरी धान जब्त…

बाबा जलाराम जयंती पर निकली भव्य प्रभातफेरी, शास्त्री चौक में हुआ स्वागत; समाजजनों को दी गई बधाई…

अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय एसपी भावना पांडेय की सर्वोच्च प्राथमिकता, क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 131.668 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के पांच आरोपी गिरफ्तार, 72.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त…

’10 मिनट में होगा ब्लास्ट’, लोकोपायलट को बोलकर ट्रेन से भाग गया शख्स, स्टेशन पर हड़कंप…

भखारा-भठेली को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक अजय चंद्राकर ने किया पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ और जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से डीजल चोरी करने वाला चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाला गिरफ्तार, 100 लीटर डीजल बरामद…

कैसे काम करता है Where is my train ऐप, ट्रेन से कैसे होता है कनेक्ट?

Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?

धमतरी पुलिस की जुआरियों पर एक और कार्रवाई, अर्जुनी क्षेत्र में 11 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, नगरी में दो जगह दबिश देकर 11 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल…

कुरुद पुलिस की कार्रवाई: चाकूबाजी और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी डिलेश्वर यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस…

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण…

Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक…

Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च…

घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत, CHC में मचा हड़कंप; परिजनों का हंगामा…

Share

बलिया/ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घुटने के नीचे दर्द की शिकायत लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंची 28 वर्षीय महिला की इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर कस्बे के CHC में सोमवार को सिवान कला गांव निवासी खुशबू वर्मा अपने पति दीपक वर्मा के साथ इलाज कराने पहुंची थीं। खुशबू ने घुटने के नीचे दर्द की शिकायत की थी। पति का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें बाहरी इस्तेमाल की छह दवाएं और खाने के लिए दो दवाएं लिखीं। इसके साथ ही महिला को एक इंजेक्शन भी लगाया गया।

इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत

परिजनों के मुताबिक, इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद खुशबू की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और हालत गंभीर हो गई। इसके बाद CHC से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। महज घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

 

 

अस्पताल में परिजनों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि एक अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

CMO ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए CMO को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अब जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सामान्य दर्द की शिकायत लेकर CHC पहुंची महिला की इंजेक्शन लगने के बाद अचानक हालत कैसे बिगड़ी? अब सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में