Breaking

Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस…

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण…

Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक…

Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च…

राज्योत्सव में धमतरी पुलिस का जागरूकता स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, ‘सेल्फी विथ मी’ जोन में उमड़ी लोगों की भीड़…

India Crude Oil Imports: 1 दिन में कितना तेल इंपोर्ट करता है भारत, किस देश से सबसे ज्यादा बिजनेस?

धनतेरस से 3 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 2 लाख के नीचे, जानें आज का रेट…

Soan Papdi History: भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास…

Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?

Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड…

Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?

WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन…

Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर…

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च…

छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव…

Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स….

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की पहल, ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं ने लगाई दौड़; हथियारों का प्रदर्शन और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित…

धमतरी पुलिस की गौ-तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 13 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के वाहन जब्त…

4% मासिक मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार…

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक…

WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

धमतरी में पटाखा दुकानों के लिए सख्त अग्नि सुरक्षा नियम लागू, 5 किलो का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य…

‘शुरुआत आप लोगों ने की..’. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी के 21 स्थलों पर होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण, शाम 5:30 बजे से देख सकेंगे नागरिक…

धमतरी पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, नगरी में दो जगह दबिश देकर 11 आरोपी गिरफ्तार…

Share

स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8,455 रुपये नगद सहित ताशपत्ती और जुआ सामग्री की जब्त

धमतरी/ जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नगरी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,455 रुपये नगद सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुए का खेल चल रहा था।

छिपली में खड़खड़िया जुआ खेलते 4 गिरफ्तार

पहली कार्रवाई ग्राम छिपली कॉलेज चौक के पास बस्ती में की गई। यहां स्ट्रीट लाइट के नीचे खड़खड़िया गोटी और विभिन्न चिन्हों वाले पंपलेट के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।

 

 

मौके से 6 नग खड़खड़िया गोटी, एक नीले रंग की टोकरी, जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री एवं 7,220 रुपये नगद जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 80/2026 के तहत धारा 6(क) जुआ एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में आसकरण बोरझरिया (44 वर्ष), शांतनु कुमार (37 वर्ष), सुरेंद्र कुमार (28 वर्ष) एवं रुस्तम नवरंग (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी ग्राम छिपली के निवासी हैं।

नगरी डिहीपारा में 52 पत्ती कांट जुआ खेलते 7 गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई नगरी के डिहीपारा रंगमंच के पास की गई। यहां स्ट्रीट लाइट की रोशनी में 52 पत्ती ताश से कांट नामक जुआ खेल रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी एवं 1,235 रुपये नगद जब्त किए। इस मामले में अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप साहू (22 वर्ष), पुरंजय सोन (28 वर्ष), अरुण सोनी (52 वर्ष), तुलसीनारायण यादव (28 वर्ष), गितेश साहू (28 वर्ष), धनराज यादव (28 वर्ष) एवं तरुण सोनी (32 वर्ष) शामिल हैं। सभी नगरी वार्ड क्रमांक 01 के निवासी हैं।

 

 

11 आरोपी गिरफ्तार, 8,455 रुपये जब्त

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8,455 रुपये नगद जब्त किए हैं। इसके अलावा 6 खड़खड़िया गोटी, 52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने कहा है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में