Breaking

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: मोबाइल देखने की बात पर विवाद, बड़े भाई ने डंडे से किया हमला; 16 वर्षीय छोटे भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: नगरी में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 15,800 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त…

धमतरी के टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार-लाठी से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजे गए…

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 87 हजार की चांदी जब्त…

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में गौ-तस्करी का खुलासा: 10 गायों को कराया मुक्त, दो अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का ट्रक जब्त…

धमतरी में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह; 28-29 अक्टूबर को बढ़ेगा वर्षा का खतरा…

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां…

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें…

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर….

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल…

धमतरी में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार…

दीपावली से पहले धमतरी पुलिस अलर्ट, अड्डेबाजी वाले स्थानों और सुनसान इलाकों में बढ़ाई निगरानी…

Microsoft Office के पुराने आइकन से हैं बोर? ऐसे दें नया लुक…

सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका…

क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

धमतरी में आधी रात हथियार लेकर निकले युवकों ने मचाया उत्पात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 नाबालिग निरुद्ध…

धमतरी: जबर्रा के जंगलों में होगी नाइट ट्रैकिंग और कैंपिंग, विधायक ओंकार साहू ने ट्रैकर्स को दिखाई हरी झंडी…

धमतरी रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में चोरी के बाद लगाई आग, कबाड़ी दुकान को 60 हजार का नुकसान…

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स…

WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

Share

WhatsApp Group Chat Update : WhatsApp ग्रुप में कई बार बातचीत इतनी आगे बढ़ जाती है कि नए जुड़ने वाले सदस्य पुरानी बातों से अनजान रह जाते हैं. वहीं किसी जरूरी मैसेज को लंबे समय तक ढूंढना भी आसान नहीं होता है. ऐसे में ग्रुप की बातचीत को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए WhatsApp ने नए बदलाव किए हैं. Meta के इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ग्रुप चैट के लिए चार नए फीचर्स पेश किए हैं. तो आइए जानते हैं कि WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स क्या हैंं और इन नए फीचर्स से एडमिन और मेंबर्स को क्या फायदा होगा.

WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स क्या हैं?

1. नए मेंबर्स को भेज सकेंगे पुरानी चैट हिस्ट्री – WhatsApp के नए अपडेट में ग्रुप एडमिन और मैनेजर्स के लिए एक खास सुविधा जोड़ी गई है. अब अगर कोई नया सदस्य ग्रुप में शामिल होता है, तो उसे पहले हुई बातचीत के कुछ मैसेज भी भेजे जा सकेंगे. इसके लिए एडमिन या मैनेजर हाल ही में जुड़े सदस्य के नाम पर टैप करके पुरानी चैट हिस्ट्री शेयर कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, शेयर किए जाने वाले मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे.

2. जरूरी मैसेज कर सकेंगे पिन – ग्रुप में किसी जरूरी जानकारी को बार-बार ढूंढने की परेशानी भी कम होने वाली है. WhatsApp अब यूजर्स को ग्रुप चैट में मैसेज हमेशा के लिए पिन करने का विकल्प दे रहा है. अभी तक किसी मैसेज को अधिकतम 30 दिनों तक ही पिन किया जा सकता था. इसके अलावा यूजर्स 24 घंटे और 7 दिनों के लिए भी मैसेज पिन कर सकते थे. नए फीचर के बाद पिन किए गए मैसेज को हमेशा के लिए ग्रुप में सबसे ऊपर रखा जा सकेगा.

 

 

3. मेंशन वाले मैसेज ढूंढना आसान – ग्रुप में रोजाना ढेर सारे मैसेज आते हैं, ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि किस बातचीत में आपको टैग किया गया है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने मेंशन फिल्टर की सुविधा जोड़ी है. इसे इस्तेमाल करने पर चैट में सिर्फ मैसेज हाइलाइट होंगे, जिनमें किसी यूजर को मेंशन किया गया है. इससे जरूरी बातचीत पर ध्यान देना आसान होगा.

4. ग्रुप मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे स्टेटस – WhatsApp का चौथा फीचर ग्रुप स्टेटस से जुड़ा है. अब यूजर्स अपना स्टेटस किसी खास ग्रुप के सदस्यों के साथ शेयर कर सकेंगे. यह सुविधा सामान्य WhatsApp Status की तरह काम करेगी, जिसमें फोटो और वीडियो शेयर किए जा सकते हैं. ग्रुप स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा. खास बात यह है कि ग्रुप के दूसरे सदस्य उस स्टेटस पर रिएक्शन दे सकेंगे और अपना स्टेटस भी जोड़ सकेंगे.

 

 

एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

WhatsApp के इन नए फीचर्स से ग्रुप एडमिन और मेंबर्स दोनों के लिए चैट मैनेज करना आसान होगा. एडमिन नए सदस्यों को पहले हुई बातचीत के मैसेज भेज सकेंगे, जिससे उन्हें ग्रुप की पुरानी चर्चाओं और जरूरी जानकारियों को समझने में मदद मिलेगी. वहीं किसी नए मेंबर को शुरुआत में चैट हिस्ट्री भेजना भूल जाने पर भी बाद में इसे शेयर किया जा सकेगा. मेंबर्स जरूरी मैसेज को हमेशा के लिए पिन कर पाएंगे और मेंशन फिल्टर की मदद से उन मैसेज को आसानी से ढूंढ सकेंगे, जिनमें उन्हें टैग किया गया है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में