Breaking

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में गौ-तस्करी का खुलासा: 10 गायों को कराया मुक्त, दो अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का ट्रक जब्त…

धमतरी में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह; 28-29 अक्टूबर को बढ़ेगा वर्षा का खतरा…

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां…

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें…

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर….

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल…

धमतरी में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार…

दीपावली से पहले धमतरी पुलिस अलर्ट, अड्डेबाजी वाले स्थानों और सुनसान इलाकों में बढ़ाई निगरानी…

Microsoft Office के पुराने आइकन से हैं बोर? ऐसे दें नया लुक…

सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका…

क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

धमतरी में आधी रात हथियार लेकर निकले युवकों ने मचाया उत्पात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 6 नाबालिग निरुद्ध…

धमतरी: जबर्रा के जंगलों में होगी नाइट ट्रैकिंग और कैंपिंग, विधायक ओंकार साहू ने ट्रैकर्स को दिखाई हरी झंडी…

धमतरी रेलवे स्टेशन के पास दुकानों में चोरी के बाद लगाई आग, कबाड़ी दुकान को 60 हजार का नुकसान…

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

Intel Core Ultra Series 3 वाला Acer लैपटॉप भारत आया, जानें फीचर्स…

Samsung W27 की लॉन्चिंग की तैयारी, चीन में होने वाला है खास इवेंट…

धमतरी में 213 करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं को गति, सिहावा चौक-भोयना फोरलेन का निर्माण शुरू…

मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़ाए…

धमतरी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोटवारों का गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना, नियमितीकरण सहित 15 हजार मानदेय की मांग…

धमतरी: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर डाला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाने की कोशिश…

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम ‘राष्ट्रपति’, कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी…

धमतरी में AI कैमरों से होगी यातायात की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान की तैयारी…

धमतरी: मोबाइल देखने की बात पर विवाद, बड़े भाई ने डंडे से किया हमला; 16 वर्षीय छोटे भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार…

Share


धमतरी/ जिले के थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल देखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में 16 वर्षीय छोटे भाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

मोबाइल देखने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर 2026 की रात की है। खाना खाने के बाद कैलाश सोरी और उसका छोटा भाई कुंदन सोरी (16 वर्ष) घर के आंगन में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान मोबाइल देखने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर बड़े भाई कैलाश सोरी ने डंडे से छोटे भाई कुंदन के सिर और पीठ पर वार कर दिया। हमले से कुंदन जमीन पर गिर गया। उसके माथे और पैर में भी चोटें आईं। बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर थाना खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

डॉक्टर से प्राप्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने थाना खल्लारी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश सोरी (19 वर्ष), पिता जैतराम सोरी, निवासी ग्राम फरसगांव, थाना खल्लारी, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

 

मृतक का विवरण: कुंदन सोरी (16 वर्ष), पिता जैतराम सोरी, निवासी ग्राम फरसगांव, थाना खल्लारी, जिला धमतरी।

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पारिवारिक और आपसी विवादों के दौरान संयम बनाए रखें। विवाद को हिंसक रूप लेने से रोकने के लिए शांति और समझदारी से काम लें।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में