Breaking

Diwali Smart Lights: मोबाइल से बदलें दिवाली की झालर का रंग, बिना उठे कंट्रोल होंगी लाइट्स….

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की पहल, ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं ने लगाई दौड़; हथियारों का प्रदर्शन और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित…

धमतरी पुलिस की गौ-तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 13 गौवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; 6 लाख के वाहन जब्त…

4% मासिक मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी, धमतरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार…

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक…

WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

धमतरी में पटाखा दुकानों के लिए सख्त अग्नि सुरक्षा नियम लागू, 5 किलो का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य…

‘शुरुआत आप लोगों ने की..’. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी के 21 स्थलों पर होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण, शाम 5:30 बजे से देख सकेंगे नागरिक…

धमतरी में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: मोबाइल देखने की बात पर विवाद, बड़े भाई ने डंडे से किया हमला; 16 वर्षीय छोटे भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: नगरी में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 15,800 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त…

धमतरी के टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार-लाठी से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार; जेल भेजे गए…

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 87 हजार की चांदी जब्त…

धमतरी: हंचलपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत; ब्रेकर की मांग फिर उठी…

धमतरी में गौ-तस्करी का खुलासा: 10 गायों को कराया मुक्त, दो अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का ट्रक जब्त…

धमतरी में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को फसलों की सुरक्षा की सलाह; 28-29 अक्टूबर को बढ़ेगा वर्षा का खतरा…

EV की रेंज कम करते हैं चार्जिंग के ये तरीके, न करें ये गलतियां…

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें…

Explained: आ गई बड़ी खबर, 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप-टेलीग्राम चलाने का नियम!

इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर….

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल…

धमतरी में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 4 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार…

WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन…

Share

आज के समय में ऑनलाइन बातचीत के लिए वीडियो और वॉइस कॉलिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ऑफिस मीटिंग हो, ऑनलाइन क्लास या फिर परिवार और दोस्तों से बातचीत, लोग अलग-अलग ऐप के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं. लेकिन कई बार परेशानी तब आती है, जब सामने वाले व्यक्ति के फोन में वह ऐप मौजूद नहीं होता, जिससे आप कॉल करना चाहते हैं.

ऐसे में या तो उसे नया ऐप डाउनलोड करना पड़ता है या फिर किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर बातचीत करनी पड़ती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp ने अपना नया गेस्ट कॉलिंग फीचर पेश किया है. इसकी मदद से अब ऐसे लोगों को भी WhatsApp कॉल में शामिल किया जा सकेगा, जिनका इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है. जानिए इस नए फिचर के बारे में पूरी जानकारी.

WhatsApp का Guest Calling फीचर

Meta के WhatsApp ने 14 अक्टूबर 2026 को Guest Calling फीचर की घोषणा की थी. इसके जरिए WhatsApp अकाउंट रखने वाला व्यक्ति एक कॉल लिंक तैयार करके किसी ऐसे व्यक्ति को भेज सकता है, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करता. इस फीचर की खास बात यह है कि गेस्ट को न तो WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत है और न ही मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने की. वह कंप्यूटर के ब्राउजर के जरिए लिंक खोलकर कॉल में शामिल होने की रिक्वेस्ट कर सकता है. WhatsApp के मुताबिक इस सुविधा के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल की जा सकती है. कॉल में एक साथ अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं. यह सुविधा मुफ्त है और कॉल पर कोई निर्धारित समय सीमा भी नहीं है. साथ ही कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती है.

 

 

ऐसे बना सकते हैं WhatsApp Guest Call Link

अगर आप किसी ऐसे दोस्त, रिश्तेदार या कॉवर्कर को WhatsApp कॉल में जोड़ना चाहते हैं, जिसके पास इस ऐप का अकाउंट नहीं है, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप फॉलो करने होंगे. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें. इसके बाद Calls टैब पर जाएं. यहां दिए गए ‘+’ आइकन पर टैप करें. अब Create Call Link का विकल्प चुनें. जरूरत के मुताबिक वॉइस या वीडियो कॉल का लिंक तैयार करें. तैयार लिंक को कॉपी करके उस व्यक्ति को भेज दें, जिसे कॉल में शामिल करना है. इस तरह बिना नंबर सेव किए भी किसी व्यक्ति को कॉल के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. ध्यान रखें कि कॉल लिंक बनाने के लिए आपके पास WhatsApp अकाउंट होना जरूरी है.

बिना अकाउंट वाले लोग ऐसे जुड़ेंगे कॉल में

जिस व्यक्ति को कॉल लिंक भेजा गया है, उसे अपने कंप्यूटर के ब्राउजर में यह लिंक ओपन करना होगा. इसके बाद उसे अपना नाम दर्ज करना होगा और कॉल में शामिल होने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी. रिक्वेस्ट भेजने के बाद वह सीधे बातचीत शुरू नहीं कर सकेगा. पहले उसे वेटिंग रूम में इंतजार करना होगा. जब कॉल होस्ट यानी लिंक बनाने वाला व्यक्ति परमिशन देगा, तभी वह कॉल में शामिल हो पाएगा. फिलहाल गेस्ट कॉल में शामिल होने के लिए कंप्यूटर ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मोबाइल ब्राउजर के जरिए गेस्ट कॉल जॉइन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

गेस्ट को मिलेंगे ये खास फीचर्स

WhatsApp ने गेस्ट यूजर्स को सिर्फ कॉल सुनने और बोलने तक सीमित नहीं रखा है. उन्हें बातचीत के दौरान कुछ जरूरी सुविधाएं भी मिलती हैं. जैसे गेस्ट कंप्यूटर की स्क्रीन दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं. यह ऑनलाइन मीटिंग और पढ़ाई के लिए उपयोगी है. वे बातचीत के दौरान थम्स अप और हार्ट जैसे इमोजी से प्रतिक्रिया दे सकते हैं. साथ ही ग्रुप कॉल में अपनी बारी आने पर बोलने के लिए हाथ उठाने का विकल्प मिलता है. वहीं बातचीत के लिए कोई तय समय सीमा भी नहीं है.

 

 

प्राइवेसी के लिए WhatsApp ने रखे ये नियम

गेस्ट कॉलिंग में सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुछ सीमाएं भी रखी गई हैं. गेस्ट दूसरे प्रतिभागियों के फोन नंबर नहीं देख सकते. इसके अलावा वे कॉल के दौरान मैसेज नहीं भेज सकते और न ही अपनी तरफ से किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल में जोड़ सकते हैं. सबसे अहम बात यह है कि कॉल में किसे शामिल करना है, इसका नियंत्रण होस्ट के पास रहता है. वह किसी भी गेस्ट की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकता है. जरूरत पड़ने पर कॉल के बीच से किसी गेस्ट को बाहर भी निकाल सकता है.

Google और Outlook Calendar से भी जुड़ने की तैयारी

WhatsApp ने गेस्ट कॉलिंग के साथ एक और सुविधा लाने की योजना बताई है. कंपनी के अनुसार 2026 के अंत में Google Calendar और Outlook के साथ कैलेंडर इंटीग्रेशन शुरू किया जाना है. इसके जरिए यूजर्स सीधे अपने कैलेंडर से WhatsApp कॉल तैयार कर सकेंगे और मीटिंग के इनविटेशन में कॉल लिंक जोड़ पाएंगे. इसके लिए WhatsApp प्लगइन इंस्टॉल करके अकाउंट कनेक्ट करना होगा.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में