Breaking

iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती…

Humans Without Water: अगर पृथ्वी से गायब हो जाए सारा पानी तो कितने दिन जिंदा रह पाएंगे इंसान, जानें यहां?

कैमरे में 200MP का दम, बैटरी भी बड़ी! OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च…

दीपावली की खुशियों के बीच मातम: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बिना नंबर की बाइक पर तेज रफ्तार से घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

AC Current vs DC Current: घर में AC करंट होता है या DC, कौन सा ज्यादा खतरनाक?

Apple Phone: iPhone 18 और 18e में मिल सकते हैं नए फीचर्स, जानें कीमत…

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, बनरौद नाका में 300 बोरी धान जब्त…

बाबा जलाराम जयंती पर निकली भव्य प्रभातफेरी, शास्त्री चौक में हुआ स्वागत; समाजजनों को दी गई बधाई…

अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय एसपी भावना पांडेय की सर्वोच्च प्राथमिकता, क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 131.668 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के पांच आरोपी गिरफ्तार, 72.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त…

’10 मिनट में होगा ब्लास्ट’, लोकोपायलट को बोलकर ट्रेन से भाग गया शख्स, स्टेशन पर हड़कंप…

भखारा-भठेली को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक अजय चंद्राकर ने किया पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ और जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से डीजल चोरी करने वाला चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाला गिरफ्तार, 100 लीटर डीजल बरामद…

कैसे काम करता है Where is my train ऐप, ट्रेन से कैसे होता है कनेक्ट?

Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?

धमतरी पुलिस की जुआरियों पर एक और कार्रवाई, अर्जुनी क्षेत्र में 11 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, नगरी में दो जगह दबिश देकर 11 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल…

कुरुद पुलिस की कार्रवाई: चाकूबाजी और मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी डिलेश्वर यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

Nothing AI Device : स्मार्टफोन से आगे की तैयारी, Nothing बना रहा है स्क्रीनलेस AI डिवाइस…

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण…

Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक…

Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च…

वीबी-जी रामजी योजना के तहत विकासखंडवार बैठकों में तैयार हुई विकास कार्यों की रूपरेखा, रोजगार और ग्रामीण अधोसंरचना पर विशेष जोर…

Share

धमतरी/ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार के नए अवसरों के सृजन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से वीबी-जी रामजी योजना के तहत आगामी कार्यों की डीपीआर तैयार करने जिला पंचायत सभाकक्ष में विकासखंडवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयन्त नाहटा के निर्देशन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा ने धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंडों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, रोजगार सृजन और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत ऐसे कार्यों का चयन किया जाना चाहिए, जिनसे ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले। सड़क निर्माण, खेल मैदान, उद्यान, औद्योगिक भवन, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने को कहा। विशेष रूप से किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेतों तक पहुंच मार्ग और ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर जोर दिया, ताकि कृषि उपज के परिवहन में आसानी हो सके। जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को भी प्रभावी ढंग से डीपीआर में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

खेल मैदान एवं पर्यटन विकास पर जोर

बैठक में नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बोराई में खेल मैदान विकसित करने तथा धमतरी विकासखंड के रुद्री पंचायत स्थित विद्यालय परिसर में खेल मैदान के विकास एवं सुरक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इससे ग्रामीण युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वहीं नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मेचका में पर्यटन स्थलों के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार एवं आय के अवसर भी बढ़ सकें।

 

 

धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत अरोड़ सहित अन्य ग्रामों में प्रस्तावित रोजगारमूलक कार्यों की समीक्षा की गई। सटियारा के गांधी मंदिर एवं रामटेकरी क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ इको-जोन एवं पर्यावरण संरक्षण केंद्र के रूप में तैयार करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। इसके लिए फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण तथा उपयुक्त स्थलों के चयन के निर्देश दिए गए।

पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता

वीबी-जी रामजी योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी एवं जल संरक्षण, फलोत्पादन और हरियाली विस्तार से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न ग्रामों में आवश्यक सामुदायिक सुविधाओं एवं उपयोगी अधोसंरचना के विकास पर भी चर्चा हुई। कुरूद एवं मगरलोड विकासखंड में ग्राम पंचायतों की प्राथमिक आवश्यकताओं के आधार पर कार्यों का चयन करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शौचालय, खेल मैदान, स्कूल भवन, उद्यान एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। गट्टासिल्ली एवं सांकरा क्षेत्र में भूमि विकास और प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर विस्तृत डीपीआर तैयार करने को कहा गया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े जरूरी कार्यों को भी प्राथमिकता में शामिल करने पर बल दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सार्वा ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका और आर्थिक मजबूती के अवसर तैयार करना भी है। इसके लिए जल संरक्षण, पशुपालन, कृषि विकास, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं उद्यानिकी से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना आवश्यक है।

चारों विकासखंडों में विकसित की जाएंगी मॉडल ग्राम पंचायतें

बैठक में जिले के चारों विकासखंड धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी में से प्रत्येक विकासखंड की एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर उसे एसएच विकसित भारत अभियान के तहत विकसित ग्राम पंचायत मॉडल के रूप में तैयार करने पर जोर दिया गया। इन ग्राम पंचायतों का समग्र विकास इस तरह सुनिश्चित करने की बात कही गई, जिससे वे जिले और प्रदेश के साथ-साथ देश के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बन सकें।

इसके अलावा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 01 दिसंबर से वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं चयनित कार्यों का सुचारू रूप से क्रियान्वयन शुरू कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए आवश्यक पूर्व तैयारियां, तकनीकी स्वीकृति, संसाधनों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रस्ताव स्थानीय जरूरतों, रोजगार की संभावनाओं और ग्रामीण विकास के दीर्घकालिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएं, ताकि योजना का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में