Breaking

धमतरी पुलिस का तंबाकू सेवन करने वालों पर बड़ा एक्शन, कोटपा एक्ट के तहत 67 लोगों पर कार्रवाई, ₹13,400 जुर्माना वसूला…

Water Evaporation Prevention: अब सूरज नहीं सोख पाएगा झील और डैम का पानी, यह ‘सनस्क्रीन’ करेगी मदद…

बुलेट ट्रेन के लिए कहां से बिजली लेगी सरकार, कौन भरेगा इसका बिल?

Philips And Blaupunkt Speakers : घर बनेगा पार्टी जोन, Philips और Blaupunkt के नए ऑडियो डिवाइस लॉन्च…

GTA 6 Live Stream : GTA 6 भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव? जानें स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 19 नवंबर को बड़ी कार्रवाई, 102.47 हेक्टेयर वनभूमि से हटेगा अतिक्रमण; 400 से अधिक वनकर्मी होंगे तैनात…

बरी होने के 7 साल बाद तक कैद रहा बेगुनाह देवीलाल! जेल को बताना भूल गया था कोर्ट…

थाना भखारा के वार्षिक निरीक्षण में एसपी भावना पांडेय ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण पर जोर…

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

Apple Services Outage: एक इंटरनल अपडेट से ठप हुई Apple की सर्विसेज, Google पर भी असर…

Vivo Smartphone Price Hike: Vivo के तीन स्मार्टफोन पर महंगाई की मार, 5000 रुपये तक बढ़े दाम…

Oppo Pad Air 6 : 10,050mAh बैटरी और 2.8K डिस्प्ले, Oppo ने उतारा नया टैबलेट…

घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत, CHC में मचा हड़कंप; परिजनों का हंगामा…

GTA 6 Giveaway : GTA 6 के लिए Kick-Twitch का ऐलान, फ्री गेम कोड जीतने का मौका…

वीबी-जी रामजी योजना के तहत विकासखंडवार बैठकों में तैयार हुई विकास कार्यों की रूपरेखा, रोजगार और ग्रामीण अधोसंरचना पर विशेष जोर…

Solar Cell: पुरानी खराब सीडी या डीवीडी से घर पर बनाएं सोलर सेल, मुफ्त में बनेगी बिजली…

Free Hotstar: Jio के इस रिचार्ज में मिल रहा फ्री हॉटस्टार, इतने दिन की मिलेगी वैलेडिटी…

iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती…

Humans Without Water: अगर पृथ्वी से गायब हो जाए सारा पानी तो कितने दिन जिंदा रह पाएंगे इंसान, जानें यहां?

कैमरे में 200MP का दम, बैटरी भी बड़ी! OPPO Reno 17 सीरीज लॉन्च…

दीपावली की खुशियों के बीच मातम: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बिना नंबर की बाइक पर तेज रफ्तार से घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

AC Current vs DC Current: घर में AC करंट होता है या DC, कौन सा ज्यादा खतरनाक?

Apple Phone: iPhone 18 और 18e में मिल सकते हैं नए फीचर्स, जानें कीमत…

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, बनरौद नाका में 300 बोरी धान जब्त…

धमतरी पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, कुरूद और केरेगांव में दो आरोपी गिरफ्तार…

Share

देशी शराब और कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करते पकड़े गए आरोपी, 1,810 रुपये की शराब और बिक्री रकम जब्त

धमतरी/ जिले में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए धमतरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कुरूद और केरेगांव थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब और बिक्री की नगद रकम सहित कुल 1,810 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुरूद में देशी शराब बेचते युवक गिरफ्तार

थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड कुरूद स्थित शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और शराब बिक्री करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ठाकुर राम यादव (23 वर्ष), पिता स्व. लालजी यादव, निवासी संजय नगर कुरूद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 960 रुपये तथा बिक्री की नगद रकम 300 रुपये जब्त की। इस मामले में कुल 1,260 रुपये की जब्ती की गई है।

केरेगांव के फुटहामुड़ा में महुआ शराब जब्त

इसी तरह थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम फुटहामुड़ा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर कच्ची महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान रमलू नेताम (23 वर्ष), पिता स्व. रामसिंह नेताम, निवासी ग्राम फुटहामुड़ा के रूप में हुई है।

उसके कब्जे से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 350 रुपये और बिक्री की नगद रकम 200 रुपये जब्त की गई। इस प्रकरण में कुल 550 रुपये की जब्ती हुई है।

 

 

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

आम नागरिकों से पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

धमतरी पुलिस का संदेश: अवैध कारोबार पर प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में