Philips And Blaupunkt Speakers : Philips और Blaupunkt ने भारत में अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें टीवी की आवाज बेहतर बनाने वाला साउंडबार, कराओके और पार्टी के लिए स्पीकर्स और एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हैं. वहीं Blaupunkt ने 120W आउटपुट वाले नए पार्टी स्पीकर को बाजार में उतारा है, जो वायरलेस कराओके और लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ आता है. यह नए डिवाइस अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं. तो आइए जानते हैं कि Philips और Blaupunkt के नए ऑडियो डिवाइस की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.
Philips ने लॉन्च किए 4 नए ऑडियो डिवाइस
Philips की नई ऑडियो रेंज में TAB4304 साउंडबार, TAX2504 पार्टी स्पीकर, TAX2304 पार्टी स्पीकर और TAX7404BK पोर्टेबल स्पीकर शामिल हैं. कंपनी ने इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, साउंड कंट्रोल और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फीचर्स दिए हैं.
Philips TAB4304 साउंडबार
Philips TAB4304 में 2.2 चैनल साउंड सिस्टम के साथ वायर्ड सबवूफर दिया गया है. यह 250W तक का मैक्सिमम आउटपुट देता है. इसमें दो 5.25 इंच के वूफर, ब्लूटूथ 5.4, HDMI-ARC, USB, AUX और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी मिलती है. इसमें चार साउंड मोड भी दिए गए हैं. इसे टीवी के साथ कनेक्ट करके यूज किया जा सकता है और टीवी रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है.

Philips TAX2504 और TAX2304 स्पीकर
Philips TAX2504 एक 80W का पार्टी स्पीकर है, जिसमें 8 इंच का वूफर और 1.3 इंच का ट्वीटर दिया गया है. इसमें DJ इफेक्ट्स, स्ट्रोब लाइट्स, RGB लाइटिंग और X-Bass Boost मिलता है. यह वायरलेस माइक्रोफोन के साथ आता है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है. वहीं TAX2304 में 50W मैक्सिमम आउटपुट मिलता है. इसमें 8 इंच का वूफर, ट्वीटर, RGB लाइटिंग और वायरलेस माइक्रोफोन दिया गया है. इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. साथ ही दोनों स्पीकर्स में ब्लूटूथ 5.4, USB, AUX और TWS कनेक्टिविटी मिलती है. ये 6 घंटे तक प्लेबैक देने का दावा करते हैं.
Philips TAX7404BK पोर्टेबल स्पीकर
Philips TAX7404BK में 36W तक का आउटपुट मिलता है. इसमें ब्लूटूथ 5.4, USB, TF कार्ड और AUX का सपोर्ट है. स्पीकर में कॉल के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह फुल वॉल्यूम पर 5 घंटे तक म्यूजिक चला सकता है.
Blaupunkt Atomik Knightz 25K की कीमत
Blaupunkt ने Atomik Knightz 25K नाम से नया पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 14,990 रुपये है. इसे कंपनी की वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है. इसमें 120W का ऑडियो आउटपुट, दो 3 इंच के फुल-रेंज ड्राइवर और एक 4 इंच का वूफर दिया गया है.
Blaupunkt Atomik Knightz 25K के खास फीचर्स
यह स्पीकर वायरलेस माइक्रोफोन के साथ आता है, जिससे कराओके किया जा सकता है. इसमें Party Aura Lights के कई मोड दिए गए हैं. साथ ही ऊपर कैरी हैंडल भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकता है. इसमें फास्ट चार्जिंग और IPX6 वॉटर रेसिस्टेंस भी दिया गया है.
