Vivo Smartphone Price Hike : स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को अब अपना बजट थोड़ा और बढ़ाना पड़ सकता है. पिछले कुछ समय से मोबाइल बाजार में लगातार बढ़ रही कीमतों का असर अब Vivo के स्मार्टफोन पर भी दिखाई दे रहा है. कंपनी के तीन फोन खरीदने के लिए यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इनमें Vivo V80, Vivo S2 और Vivo Y11 5G शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों स्मार्टफोन की कीमतों में 3,000 से 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में हाल ही में लॉन्च हुआ Vivo V80 भी शामिल है. तो आइए जानते हैं कि किस फोन का कौन-सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ है
किस फोन का कौन-सा वेरिएंट कितना महंगा हुआ?
रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V80 और Vivo S2 के सभी वेरिएंट 5,000 रुपये महंगे हुए हैं, जबकि Vivo Y11 5G की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है. लीक के मुताबिक, नई कीमतें नवंबर से लागू होनी थीं, हालांकि अभी तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेटेड कीमतें नहीं दिखाई दी हैं और Vivo की ओर से भी इस बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है.
Vivo Y11 5G की शुरुआती कीमत 20 हजार के पारVivo Y11 5G के सभी वेरिएंट 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं. इसका 4GB+64GB मॉडल पहले 18,999 रुपये में उपलब्ध था, जिसकी नई कीमत 21,999 रुपये बताई गई है. वहीं 4GB+128GB वेरिएंट अब 25,499 रुपये का हो गया है. इसकी पुरानी कीमत 22,499 रुपये थी. इस बढ़ोतरी के बाद फोन का शुरुआती वेरिएंट भी 20 हजार रुपये के पार पहुंच गया है.

Vivo S2 के सभी वेरिएंट कितने महंगे हुए?
Vivo S2 की कीमतों में भी 5,000 रुपये का इजाफा हुआ है. इसका 8GB+128GB वेरिएंट अब 47,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 42,999 रुपये थी. वहीं 8GB+256GB मॉडल के लिए अब 53,999 रुपये खर्च करने होंगे. इसकी पुरानी कीमत 48,999 रुपये थी.
Vivo V80 की नई कीमत क्या है?
Vivo V80 की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट, जो पहले 62,999 रुपये में मिलता था, अब 67,999 रुपये का हो गया है. वहीं 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये से बढ़कर 74,999 रुपये और 8GB+512GB मॉडल की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 84,999 रुपये बताई गई है.
