Breaking

धमतरी पुलिस की सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालक पकड़ाए, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नाबालिग को वाहन देने वाले पालक पर कार्रवाई…

धमतरी में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, घर से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद; 57 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

Intex Party Speaker : पार्टी का मजा बढ़ाने आ गए Intex के 5 नए स्पीकर, मिलेंगे खास फीचर्स…

7000mAh बैटरी से लैस Lava का नया फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत…

WhatsApp पर बिजनेस संभालना होगा आसान, Vi ने MSME के लिए शुरू की सर्विस…

धमतरी: जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगी मदद…

धमतरी पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, कुरूद और केरेगांव में दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस का तंबाकू सेवन करने वालों पर बड़ा एक्शन, कोटपा एक्ट के तहत 67 लोगों पर कार्रवाई, ₹13,400 जुर्माना वसूला…

Water Evaporation Prevention: अब सूरज नहीं सोख पाएगा झील और डैम का पानी, यह ‘सनस्क्रीन’ करेगी मदद…

बुलेट ट्रेन के लिए कहां से बिजली लेगी सरकार, कौन भरेगा इसका बिल?

Philips And Blaupunkt Speakers : घर बनेगा पार्टी जोन, Philips और Blaupunkt के नए ऑडियो डिवाइस लॉन्च…

GTA 6 Live Stream : GTA 6 भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव? जानें स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 19 नवंबर को बड़ी कार्रवाई, 102.47 हेक्टेयर वनभूमि से हटेगा अतिक्रमण; 400 से अधिक वनकर्मी होंगे तैनात…

बरी होने के 7 साल बाद तक कैद रहा बेगुनाह देवीलाल! जेल को बताना भूल गया था कोर्ट…

थाना भखारा के वार्षिक निरीक्षण में एसपी भावना पांडेय ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण पर जोर…

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

Apple Services Outage: एक इंटरनल अपडेट से ठप हुई Apple की सर्विसेज, Google पर भी असर…

Vivo Smartphone Price Hike: Vivo के तीन स्मार्टफोन पर महंगाई की मार, 5000 रुपये तक बढ़े दाम…

Oppo Pad Air 6 : 10,050mAh बैटरी और 2.8K डिस्प्ले, Oppo ने उतारा नया टैबलेट…

घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत, CHC में मचा हड़कंप; परिजनों का हंगामा…

GTA 6 Giveaway : GTA 6 के लिए Kick-Twitch का ऐलान, फ्री गेम कोड जीतने का मौका…

वीबी-जी रामजी योजना के तहत विकासखंडवार बैठकों में तैयार हुई विकास कार्यों की रूपरेखा, रोजगार और ग्रामीण अधोसंरचना पर विशेष जोर…

Solar Cell: पुरानी खराब सीडी या डीवीडी से घर पर बनाएं सोलर सेल, मुफ्त में बनेगी बिजली…

Free Hotstar: Jio के इस रिचार्ज में मिल रहा फ्री हॉटस्टार, इतने दिन की मिलेगी वैलेडिटी…

iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती…

धमतरी पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल, ग्राम जामपानी में ग्रामीणों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक…

Share

बोराई थाना परिसर में आयोजित हुई जागरूकता बैठक, महिला कमांडो को नशामुक्ति, महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने किया प्रेरित

धमतरी/ पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में 20 नवंबर 2026 को थाना बोराई परिसर में ग्राम जामपानी के ग्रामीणों के लिए विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महिला कमांडो, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

साइबर ठगी से बचने दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस ने ग्रामीणों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी तथा ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

यातायात नियमों के पालन की अपील

सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।

महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

बैठक में महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या किसी अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी डर और संकोच के पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

महिला कमांडो निभाएंगी सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका

पुलिस ने महिला कमांडो की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें गांव में महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया।

नशामुक्त एवं स्वच्छ गांव बनाने ग्रामीणों से सहयोग की अपील

इस अवसर पर गांव को नशामुक्त एवं स्वच्छ बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों से नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने, अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में सामूहिक सहयोग देने की अपील की गई।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग एवं विश्वास से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। इसी उद्देश्य से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जनभागीदारी से सुरक्षित, जागरूक, नशामुक्त एवं स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में