Breaking

धमतरी पुलिस की सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालक पकड़ाए, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नाबालिग को वाहन देने वाले पालक पर कार्रवाई…

धमतरी में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, घर से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद; 57 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

Intex Party Speaker : पार्टी का मजा बढ़ाने आ गए Intex के 5 नए स्पीकर, मिलेंगे खास फीचर्स…

7000mAh बैटरी से लैस Lava का नया फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत…

WhatsApp पर बिजनेस संभालना होगा आसान, Vi ने MSME के लिए शुरू की सर्विस…

धमतरी: जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगी मदद…

धमतरी पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, कुरूद और केरेगांव में दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस का तंबाकू सेवन करने वालों पर बड़ा एक्शन, कोटपा एक्ट के तहत 67 लोगों पर कार्रवाई, ₹13,400 जुर्माना वसूला…

Water Evaporation Prevention: अब सूरज नहीं सोख पाएगा झील और डैम का पानी, यह ‘सनस्क्रीन’ करेगी मदद…

बुलेट ट्रेन के लिए कहां से बिजली लेगी सरकार, कौन भरेगा इसका बिल?

Philips And Blaupunkt Speakers : घर बनेगा पार्टी जोन, Philips और Blaupunkt के नए ऑडियो डिवाइस लॉन्च…

GTA 6 Live Stream : GTA 6 भारत में कब और कहां देख सकेंगे लाइव? जानें स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 19 नवंबर को बड़ी कार्रवाई, 102.47 हेक्टेयर वनभूमि से हटेगा अतिक्रमण; 400 से अधिक वनकर्मी होंगे तैनात…

बरी होने के 7 साल बाद तक कैद रहा बेगुनाह देवीलाल! जेल को बताना भूल गया था कोर्ट…

थाना भखारा के वार्षिक निरीक्षण में एसपी भावना पांडेय ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण पर जोर…

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

Apple Services Outage: एक इंटरनल अपडेट से ठप हुई Apple की सर्विसेज, Google पर भी असर…

Vivo Smartphone Price Hike: Vivo के तीन स्मार्टफोन पर महंगाई की मार, 5000 रुपये तक बढ़े दाम…

Oppo Pad Air 6 : 10,050mAh बैटरी और 2.8K डिस्प्ले, Oppo ने उतारा नया टैबलेट…

घुटने के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत, CHC में मचा हड़कंप; परिजनों का हंगामा…

GTA 6 Giveaway : GTA 6 के लिए Kick-Twitch का ऐलान, फ्री गेम कोड जीतने का मौका…

वीबी-जी रामजी योजना के तहत विकासखंडवार बैठकों में तैयार हुई विकास कार्यों की रूपरेखा, रोजगार और ग्रामीण अधोसंरचना पर विशेष जोर…

Solar Cell: पुरानी खराब सीडी या डीवीडी से घर पर बनाएं सोलर सेल, मुफ्त में बनेगी बिजली…

Free Hotstar: Jio के इस रिचार्ज में मिल रहा फ्री हॉटस्टार, इतने दिन की मिलेगी वैलेडिटी…

iPhone Scam: चोरी हुए iPhone को ढूंढने के नाम पर नया स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती…

धमतरी पुलिस की सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालक पकड़ाए, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नाबालिग को वाहन देने वाले पालक पर कार्रवाई…

Share

धमतरी/ जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 नवंबर 2026 को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों को पकड़ा। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर लगे एक वाहन से साइलेंसर जब्त किया गया तथा नाबालिग को वाहन चलाने देने पर उसके पालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रूपेश कुमार के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालक पकड़े गए

चेकिंग के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए दो वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है।

मॉडिफाइड साइलेंसर मौके पर जब्त

वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज फैलाने वालों पर भी यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के दौरान एक वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ऐसे साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी होती है।

 

नाबालिग को वाहन देने वाले पालक पर कार्रवाई

वाहन जांच के दौरान एक नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। यातायात पुलिस ने उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी और नाबालिग को वाहन चलाने देने के मामले में पालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस ने परिजनों को हिदायत दी कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति देना उनके साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी जोखिमपूर्ण है।

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से की अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि:

  • शराब का सेवन कर किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं।
  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें।
  • नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।
  • वाहनों में मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें।
  • तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें।

पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

धमतरी पुलिस का संदेश: सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में