Breaking

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक…

Honor 700 Series Launch: 9000mAh बैटरी और कैमरा स्क्रीन के साथ Honor के 3 फोन लॉन्च, देखें फीचर्स…

WhatsApp Web वाले सावधान! कोई भी पढ़ सकता है आपकी चैट; अलर्ट जारी…

धमतरी में नकाबपोश हथियारबंद गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सौरभ हिरवानी गिरफ्तार; मोहल्ले में फैलाई थी दहशत…

ब्रॉडगेज रेललाइन निर्माण से चार गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित, ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा को सौंपा मांग पत्र…

धमतरी पुलिस के आरक्षक किशोर गायकवाड़ की ईमानदारी ने जीता दिल, ऑटो में छूटा महिला का बैग सकुशल लौटाया…

धमतरी में आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर, 7 जिलों की सीमाओं से एक साल तक रहेगा बाहर…

Fake AI Calls: एआई आवाज की नकल वाले फर्जी कॉल कैसे पहचानें? कभी नहीं होगी ठगी…

Vivo X Fold 7 Launch Date: पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम बॉडी संग आ रहा Vivo का नया फोल्डेबल फोन, देखें फीचर्स…

Xiaomi 18 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max: कैमरा से कीमत तक, Xiaomi 18 Pro Max और iPhone 18 Pro Max में कौन आगे?

ग्राम मूरा में जुआ फड़ पर धमतरी पुलिस की दबिश, काट पत्ती जुआ खेलते 2 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार…

धमतरी: पुरूर के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, 80% वाहन जलकर खाक; 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान…

जंगली सूअर के अवैध शिकार मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जमानत याचिका की खारिज…

Google Chrome Customization : बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के बदलें Chrome का पूरा लुक, जानें तरीका…

New Phone Launch: Xiaomi ला रहा 1.7 लाख का तगड़ा फोन, 200MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स…

धमतरी पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल, ग्राम जामपानी में ग्रामीणों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक…

Phone Buying Tips: 13000 रुपये में मिल जाएंगे ये बढ़िया 5G फोन, चेक करें लिस्ट…

Apple AI Agent: Apple बना रहा अपना खुद का AI, इंसानों की तरह करेगा काम…

धमतरी पुलिस की सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालक पकड़ाए, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नाबालिग को वाहन देने वाले पालक पर कार्रवाई…

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ शहर के टिकरापारा इलाके में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार और लकड़ी के डंडे जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

10 से 12 लोगों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। टिकरापारा निवासी प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान 10 से 12 लोग तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दरवाजा धक्का देकर घर में घुस गए।

आरोपियों ने प्रार्थिया के भाई निखिल के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान एक आरोपी द्वारा प्रार्थिया का गला पकड़ने की भी शिकायत की गई है।

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर प्रार्थिया अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर उसकी मां को धक्का दिया और हथियार लहराकर दहशत फैलाने लगे। बीच-बचाव होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

चार आरोपी गिरफ्तार, तलवार और डंडे जब्त

मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए 25 नवंबर 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार तथा अन्य आरोपियों के कब्जे से लकड़ी के डंडे जब्त किए हैं।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. राहुल मसीह (26 वर्ष), निवासी टिकरापारा, शारदा चौक, धमतरी।
  2. भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव (30 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड, बजरंग चौक, धमतरी।
  3. शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह (20 वर्ष), निवासी टिकरापारा तालाब के पास, धमतरी।
  4. शुभम नेताम (24 वर्ष), निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी।

पुलिस ने चारों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) न्यायालय धमतरी में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की आमजन से अपील

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। गुंडागर्दी, अवैध हथियार रखने, मारपीट, धमकी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

धमतरी पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में