Breaking

कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर प्रशासन की कार्रवाई, कुरूद की शिवनाथ राइस मिल से 550 क्विंटल धान जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, 7 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए…

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, सियासी जगत में शोक की लहर…

मगरलोड से चोरी हुई बाइक रायपुर में बरामद, आरोपी प्रेम दुबे गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

धमतरी में ‘स्त्री मित्रता केंद्र’ का शुभारंभ, 200 महिलाओं को ‘करोड़पति बहन’ बनाने का लक्ष्य…

धमतरी: सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने घर की सीढ़ियों पर मिला अजगर, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

धमतरी: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बैंकों ने खोला खजाना, 10 करोड़ तक मिलेंगे…

Jio vs Airtel vs BSNL : घर के लिए 100 Mbps इंटरनेट चाहिए? इन प्लान्स पर डालें नजर…

Samsung Air Purifier : घर के लिए एयर प्यूरीफायर खरीदना है? Samsung के ये मॉडल देखें…

Amazon पर दिखा iQOO 16, भारत में लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी…

Huawei Watch Air Launch : पतली बॉडी में ECG और GPS, Huawei ने पेश की नई स्मार्टवॉच…

धमतरी: युवती का रास्ता रोककर जबरन बाइक में बैठाया, मारपीट कर अपहरण की कोशिश; एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…

Huawei Mate X8 फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें इसके खास फीचर्स…

Gmail को टक्कर देने आया Kagi Mail, 60 दिन तक मिलेगा फ्री यूज…

धमतरी में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला: फर्जी इनवॉइस बनाकर रकम हड़पने का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार…

मितानिनों की मांग विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे विधायक ओंकार साहू, सम्मान समारोह में 700 मितानिनों का हुआ सम्मान…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

Vivo S70 Series : वीवो एस70 प्रो में कैमरा और परफॉर्मेंस का नया कॉम्बिनेशन, फीचर्स लीक…

Honor 700 Series Launch: 9000mAh बैटरी और कैमरा स्क्रीन के साथ Honor के 3 फोन लॉन्च, देखें फीचर्स…

WhatsApp Web वाले सावधान! कोई भी पढ़ सकता है आपकी चैट; अलर्ट जारी…

धमतरी में नकाबपोश हथियारबंद गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सौरभ हिरवानी गिरफ्तार; मोहल्ले में फैलाई थी दहशत…

ब्रॉडगेज रेललाइन निर्माण से चार गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित, ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा को सौंपा मांग पत्र…

धमतरी पुलिस के आरक्षक किशोर गायकवाड़ की ईमानदारी ने जीता दिल, ऑटो में छूटा महिला का बैग सकुशल लौटाया…

धमतरी में आदतन बदमाश एवं चिट्टा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली जिला बदर, 7 जिलों की सीमाओं से एक साल तक रहेगा बाहर…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, 7 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए…

Share

धमतरी/ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धमतरी पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत यातायात पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग वाहन चालकों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

3 बुलेट मोटरसाइकिलों से उतरवाए मॉडिफाइड साइलेंसर

विशेष जांच अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने तीन बुलेट मोटरसाइकिलों में निर्धारित मानकों के विपरीत तेज आवाज उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए। पुलिस ने तत्काल तीनों वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए और वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। प्रत्येक वाहन चालक पर 1,000 रुपये के हिसाब से कुल 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

7 नाबालिग वाहन चलाते मिले, परिजनों को बुलाकर दी समझाइश

अभियान के दौरान पुलिस ने 7 नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा। सभी को रोककर यातायात चौकी लाया गया। इसके बाद उनके परिजनों को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइश दी गई।

पुलिस ने अभिभावकों को स्पष्ट किया कि निर्धारित आयु पूरी करने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से पहले बच्चों को मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। नाबालिगों को वाहन देना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

 

 

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की नजर

यातायात पुलिस द्वारा एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की लगातार जांच की जा रही है। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने वालों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

धमतरी पुलिस की वाहन चालकों और अभिभावकों से अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों में मानकों के विपरीत मॉडिफिकेशन नहीं कराने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है।

धमतरी पुलिस का संदेश — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में