Breaking

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?

सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम: कुरूद पुलिस ने 500 विद्यार्थियों को किया जागरूक…

सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: देमार हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस…

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

विश्व पर्यावरण दिवस पर धमतरी पुलिस का अनूठा संदेश: योग और पौधरोपण से स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की पहल…

Share

धमतरी/ 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धमतरी पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र धमतरी में योग शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन एवं उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

योग शिविर में आरक्षक सूजय मंडल एवं उनकी शिष्या रूची साहू ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। यह उनके द्वारा आयोजित तीसरा योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर था, जबकि पिछले एक वर्ष में पुलिस लाइन रूद्री में आयोजित कुल पांचवां योग प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा। उन्होंने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में आरक्षक सूजय मंडल एवं रूची साहू ने योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। योग के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें हाल ही में महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि योग का वास्तविक अर्थ जुड़ना है। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। पुलिस सेवा स्वभावतः चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होती है, ऐसे में योग और प्राणायाम तनाव प्रबंधन के सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित योग अपनाने और अपने परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

योग शिविर के पश्चात पुलिस लाइन रूद्री परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। अधिक से अधिक पौधरोपण और उनकी देखभाल के माध्यम से हम प्रकृति एवं मानव जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

धमतरी पुलिस द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन, तनाव प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर नवाचारपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। योग एवं पौधरोपण जैसे कार्यक्रम न केवल पुलिस बल को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का भी प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, उप पुलिस अधीक्षक मीना साहू, उप पुलिस अधीक्षक यशकरण दीप ध्रुव, जिले के थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में