Breaking

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?

सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम: कुरूद पुलिस ने 500 विद्यार्थियों को किया जागरूक…

सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: देमार हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस…

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

सुशासन तिहार 2026: परसट्ठी में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर, 370 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण…

Share

धमतरी/ सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत परसट्ठी में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में परसट्ठी, नवागांव, चंदना, चन्द्रसुर, बुड़ेनी, भेण्डरी, परेवाडीह, मोहरेंगा, कुण्डेल एवं धौराभाठा (कु.) ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रशासन ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देते हुए बड़ी संख्या में प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया।

642 आवेदन प्राप्त, 370 का तत्काल निराकरण

जानकारी के अनुसार परसट्ठी क्लस्टर में कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 608 मांग एवं 34 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। इनमें से 368 मांग तथा 2 शिकायत पत्रों सहित कुल 370 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को जानकारी प्रदान की गई। शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में जारी है।

योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया गया

समाधान शिविर केवल शिकायत निवारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण का भी प्रभावी मंच बना। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की स्वीकृतियां, प्रमाण पत्र और आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा तीन हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए, जबकि श्रम विभाग ने श्रमिकों को श्रम कार्ड प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की पहल की।

स्वास्थ्य जांच और लाइसेंस सेवाओं का भी मिला लाभ

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर 58 ग्रामीणों का सिकल सेल, रक्तचाप, मधुमेह, सर्दी-बुखार एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी वितरित किए गए।

परिवहन विभाग की ओर से 12 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए, जबकि पांच हितग्राहियों को मौके पर ही लाइसेंस प्रदान किए गए।

जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

शिविर के दौरान जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू, कृषि सभापति राजेश कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना डेमू साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।

जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में