Breaking

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?

सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ते कदम: कुरूद पुलिस ने 500 विद्यार्थियों को किया जागरूक…

सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: देमार हाई स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस…

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब शुरू…

Share

धमतरी/ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बुधवार को जिला अस्पताल धमतरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में प्रारंभ की गई “अटल आरोग्य लैब” का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक एवं पूर्णतः स्वचालित प्रयोगशाला के माध्यम से जिले के नागरिकों को 133 प्रकार की जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में 94 प्रकार की जांचें प्रारंभ हो चुकी हैं, जिनमें सीरोलॉजी, हीमेटोलॉजी, इम्यूनोएसे, हार्मोन एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर और क्लीनिकल पैथोलॉजी जैसी विशेष जांचें शामिल हैं। शेष जांच सेवाएं आगामी चरणों में शुरू की जाएंगी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार और आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में संचालित ट्रॉमा सेंटर का पहला चरण लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। वर्तमान में स्वीकृत 250 बिस्तरों के अतिरिक्त 200 नए बिस्तरों की वृद्धि की जाएगी, जिससे अस्पताल की कुल क्षमता बढ़कर लगभग 450 बिस्तरों तक पहुंच जाएगी।

 

 

कलेक्टर ने बताया कि अस्पताल के विस्तार के लिए भूमि चिन्हांकित कर ली गई है तथा प्रस्तावित जी-प्लस-5 भवन का निर्माण आगामी डेढ़ से दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है। इससे धमतरी सहित आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए 50 बिस्तरों की विशेष इकाई स्थापित की जाएगी। समयपूर्व जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक हाई केयर यूनिट (एचसीयू) विकसित की जाएगी। वहीं नेत्र रोगियों के उपचार हेतु 40 बिस्तरों वाले पृथक आई हॉस्पिटल की भी स्थापना की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे इन विकास कार्यों से आने वाले समय में जिला अस्पताल धमतरी क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा, जहां आधुनिक जांच, उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में