Breaking

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास…

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ…

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भखारा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…

साइबर जागृति अभियान: धमतरी पुलिस ने 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में 2,400 से अधिक लोगों को किया जागरूक…

कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह…

Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?

इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा…

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा…

राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का मांदर, सरईटोला के लोक कलाकारों ने पेश की आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक….

ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?

भ्रामक एवं एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने किया लूटकांड का त्वरित खुलासा…

बड़े करेली-भेंडरी के बीच भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत; हाईवा चालक गंभीर…

धमतरी से लापता युवक को परिवार तक पहुंचाया, अब क्षत-विक्षत शव की पहचान बनी पुलिस के लिए पहेली…

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स…

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले…

वैज्ञानिकों ने बनाया पानी के अंदर काम करने वाला सुपरग्लू, जानें कैसे करेगा काम?

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल…

सिहावा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखेंगे घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब…

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात…

iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

Digital India ने आपकी जिंदगी कैसे बदल दी? जान लें हर बात…

राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM, ‘ममता बनर्जी की सरकार…’

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. अब इसे लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद का अपमान एक तरफ है, ये भारत की जनता का भी अपमान करना है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की सरकार को खत्म करने की भी मांग की. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”हमारे देश की राष्ट्रपति महोदया इतनी अच्छी हैं.

अनुसूचित जनजाति समाज से, एक गरीब परिवार से इतने बड़े पद पर पहुंचीं हैं, उनका सम्मान न करना गलत बात है. राष्ट्रपति के पद का अपमान एक तरफ है, दूसरी तरफ भारत के जनमानस का अपमान किया गया है. ममता बनर्जी की सरकार उच्छंखल हो चुकी है. इस सरकार को खत्म कर देना चाहिए.” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई थी नाराजगी बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और किसी भी मंत्री के न मिलने पर अपनी नाराजगी जताई थी. राष्ट्रपति एक अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वहां पहुंची थीं.

मुर्मू ने सिलीगुड़ी के पास अपने कार्यक्रम के स्थान में बदलाव पर भी असंतोष जताया था. पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार को घेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति मुर्मू के कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए रविवार को कहा कि राज्य की जागरूक जनता एक महिला आदिवासी नेता और देश की राष्ट्रपति का अपमान करने के लिए पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी.

 

 

नक्सलवाद खत्म करने को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम? 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने के केंद्र के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, ”मैं बाकी रह गए सारे नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि समय ज्यादा नहीं रह गया है. वो पुनर्वास करें. न तो केंद्र और ना ही राज्य की सरकार गोली चलाना चाहती है. वो वापस आएं और हम लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करेंगे. जो नहीं आएंगे तो उनके लिए बहुत स्पष्टता है कि हम बस्तर के गांव तक स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, बिजली-पानी, सड़क, मोबाइल टावर, उन्नत किस्म के बीज, सिंचाई के लिए व्यवस्था पहुंचाना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”हम ये चाहते हैं कि बस्तर में नदी और तालाब के किनारे, सड़कों के किनारे लगाए गए IED खत्म हो जाएं. हम ये चाहते हैं कि बस्तर में कोई हमारे शिक्षा दूतों की हत्या न करे.

अगर कोई ऐसा करता है और जंगलों में हथियार लेकर चलेगा तो उसका जवाब हथियारों से ही दिया जाएगा. हमारे सशत्र बल के जवान उनको मुंहतोड़ जवाब देंगे. 31 मार्च अंतिम तारीख है. मैं फिर से कहना चाहता हूं कि 31 मार्च 2026 तक पूरा छत्तीसगढ़ नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा.” …

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में