Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूटपाट और मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

Share

धमतरी/ जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट और मारपीट की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और लूटी गई नगदी राशि भी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी देवेंद्र कुमार मारकण्डे निवासी छाती, थाना कुरूद ने थाना मगरलोड में शिकायत दर्ज कराई कि 3 मार्च 2026 को वह अपने साथियों फगेश्वर कुमार साहू, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार यादव और दुर्गेश कुमार साहू के साथ पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 MQ 1589) में दो बछड़ों को छोड़ने ग्राम मुडकेरा जा रहे थे। इसी दौरान आलेखुंटा–सिंगपुर मार्ग पर दोपहर लगभग 3 बजे एक स्विफ्ट कार (CG 05 AP 6389) में सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने मवेशी ले जाने के संबंध में पूछताछ के बहाने उनसे पैसे की मांग की और गाली-गलौज करते हुए मारपी ट की। इसके बाद खुद को किसी दल और पुलिस का सदस्य बताकर पीड़ितों को जबरन अपनी कार में बैठाकर दुगली की ओर ले गए। दुगली–नगरी मार्ग स्थित एक तालाब के पास फिर से मारपीट कर उनसे 13,800 रुपये नगद लूट लिए और प्रार्थी के मोबाइल से फोन-पे के माध्यम से 30,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस प्रकार कुल 43,800 रुपये की लूट की गई।

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना मगरलोड पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़ित और गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने ओमकार कुर्रे, चांद कुर्रे और राहुल कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, सैमसंग और ओप्पो मोबाइल फोन तथा लूटी गई नगदी राशि बरामद की है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल धमतरी भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. ओमकार कुर्रे (41 वर्ष) पिता स्व. रामसरूप कुर्रे
  2. चांद कुर्रे (19 वर्ष) पिता स्व. चैनसिंह कुर्रे
  3. राहुल कुर्रे (26 वर्ष) पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे

तीनों आरोपी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में