Breaking

धमतरी में दर्दनाक हादसा: 17 वर्षीय युवती ने पानी टंकी से लगाई छलांग, मौत….

राज्यसभा 2026: लेखराम साहू ने पेश की दावेदारी, कार्यकर्ताओं का जोरदार समर्थन…

धमतरी बस स्टैंड में छोड़ा गया मासूम: मां की पहचान, पिता-दादा ने किया दावा…

होली पर्व पर धमतरी पुलिस सख्त: 35 गुंडा-बदमाशों की परेड, शांति की दिलाई शपथ…

अवैध शराब परिवहन करते आरोपी पर सख्त कार्रवाई, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल…

कानून-व्यवस्था एवं होली पर्व को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश…

थाना कुरूद के एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट प्रकरण में विशेष न्यायालय का कठोर निर्णय…

गंगरेल के ठेमली टापू में अवैध महुआ शराब निर्माण पर संयुक्त पुलिस कार्रवाई, 1000 लीटर लाहन नष्ट…

ग्राम सिहाद रेस्ट हाउस के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹26,000 नगद जब्त…

फर्जी आईडी कार्ड व “नेशनल क्राइम कंट्रोल” का बोर्ड लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार…

eSIM या फिजिकल SIM? 2026 में आपके स्मार्टफोन के लिए कौन है ज्यादा सुरक्षित और फायदे का सौदा…

भारत में रविवार को कैसे माना गया था छुट्टी का दिन, जानें क्या थी इसकी वजह…

सावधान! इन 5 जगहों पर मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, एक गलती और हो सकता है बड़ा नुकसान…

ऑनलाइन शॉपिंग में एक ही सामान के दो अलग दाम क्यों, जानें MRP के साथ छेड़छाड़ पर क्या है सजा?

डिजिटल अरेस्ट का खौफ जारी! जागरूकता के बावजूद क्यों नहीं रुक रहे ये ऑनलाइन ठगी के हमले?

ग्राम भोथीडीह में परघनी कार्यक्रम के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत…

Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट….

लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल…

50%, 25%, 18% या फिर 10%… सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारत से कितना टैरिफ वसूलेंगे डोनाल्ड ट्रंप? समझें…

कोलाहल अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई, रात 10 बजे के बाद डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित…

अगले हफ्ते IPO की भरमार; SME से मेनबोर्ड तक 4 कंपनियां खोलेंगी अपना इश्यू, निवेशकों के पास कई मौके…

FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज…

Aliens Existence: क्या सच में होते हैं एलियंस, जानें कब-कब मिला उनकी मौजूदगी का सबूत…

Google का नया फीचर! अब AI बनाएगा आपके लिए म्यूजिक, जानिए कैसे करेगा काम…

चौंकाने वाला खुलासा! बड़े ब्रांड्स के हेडफोन में मिले खतरनाक केमिकल्स, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

होली पर धमतरी पुलिस का फ्लैग मार्च: असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी, आमजन को सुरक्षा का भरोसा…

Share

धमतरी/ होली (धुलेंडी) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सूरज सिंह परिहार (पुलिस अधीक्षक, धमतरी) के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जिला मुख्यालय सहित संवेदनशील क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र धमतरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख क्षेत्रों—लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मुजगहन, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़, नहरनाका चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर के सामने सम्पन्न हुआ। इस दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।

सख्त संदेश: अड्डेबाजी और हुड़दंग पर होगी त्वरित कार्रवाई

मार्च के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि—

  • अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, चाकूबाजी, शराबखोरी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

  • सभी थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, नाकाबंदी एवं रैंडम चेकिंग जारी है।

  • होटल, ढाबा और लॉज की व्यापक जांच की जा रही है।

  • शहर में CCTV निगरानी बढ़ाई गई है तथा गश्ती दल तैनात हैं।

मकई चौक से सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक पैदल मार्च निकालकर पुलिस बल ने अनुशासित उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना।

धमतरी पुलिस की आम नागरिकों से अपील

  • होली का पर्व प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं।

  • बिना सहमति किसी पर रंग न डालें।

  • हुड़दंग, अड्डेबाजी और सार्वजनिक अशांति से दूर रहें।

  • नशे में वाहन न चलाएं, दोपहिया पर तीन सवारी न बैठाएं।

  • हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें।

  • तेज गति एवं स्टंटबाजी से बचें।

  • महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करें।

  • सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें।

  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आपातकालीन हेल्पलाइन: 100 / 112
धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम: 94791-92299

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, डीआरजी एवं यातायात पुलिस बल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में धमतरी पुलिस ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में