धमतरी/ जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्जुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन और ताश पत्ती सहित कुल 58,100 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ लोग ताश पत्ती से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर 9 लोग सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से नगद 23,100 रुपये, 7 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35,000 रुपये) और 52 पत्ती ताश जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 58,100 रुपये आंकी गई है।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में शेखर साहू, द्वारिका साहू, टिमेश साहू, सोमेश्वर पटेल, धनेश्वर चंदेल, टीकम महार, गोकुलराम साहू, पवन कुमार सतनामी और भूपेन्द्र सेन शामिल हैं।
धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
