धमतरी/होली की रात सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा स्थित मंसाराम फ्यूल्स पेट्रोल पंप में कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार देर रात एक वाहन में सवार होकर करीब 6 से 7 युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और डीजल भरवाने को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों से विवाद करने लगे।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवकों ने कर्मचारी के हाथ से नोजल छीन लिया और खुद ही अपने वाहन में डीजल भरने लगे। कर्मचारी द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप संचालक ने सिहावा थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।
