Breaking

धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुर्गा पंडाल के पास से चोरी हुई सीबी शाइन बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी: तेंदुए का आतंक, कारीपानी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण घायल; दो जिला अस्पताल रेफर…

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स…

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट…

आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ…

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा…

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच…

नवोदय विद्यालय कुरूद में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय…

धमतरी में गरबा आयोजकों की बैठक, निगम आयुक्त ने सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था पर दिए निर्देश…

गंगरेल बांध में जल सत्याग्रह के तीसरे दिन 9 आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती…

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में धमतरी पुलिस की पहल, विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज…

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: कुरुद में सट्टा खिलाते 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, ₹3,100 नगद जब्त…

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 से फरार अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, अलीगढ़ से पीड़िता बरामद…

WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings…

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा के कत्लखाने ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद…

धमतरी में ATM कार्ड बदलकर 90,500 रुपये की ठगी, कार्ड बंद कराने के बाद भी खाते से निकले 20,500 रुपये…

धमतरी: कार में 8 किलो गांजा बरामद, कुरुद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रक्षित केंद्र और थाना कुरूद में चलाया स्वच्छता अभियान…

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर…

धमतरी में पाँच प्रमुख मेले, महाशिवरात्रि शिव बारात एवं शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न…

Share
▪️ राजिम कुंभ मेला एवं कर्णेश्वर मंदिर मेले में गुम 23 बच्चों सहित अन्य व्यक्तियों को सकुशल परिजनों से मिलाया गया

▪️ असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर, वजनी कड़े उतरवाकर संभावित विवादों पर प्रभावी नियंत्रण

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित राजिम कुंभ मेला सहित जिले के पाँच प्रमुख मेलों एवं महाशिवरात्रि की शिव बारात और भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया गया।

राजिम कुंभ मेले के दौरान एसपी द्वारा कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वरिष्ठ स्तर पर सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप 15 दिनों तक संचालित मेला पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष एक्शन प्लान तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया।

जिले के प्रमुख मेलों—

  • कुलेश्वर राजिम कुंभ मेला (15 दिवस)

  • कर्णेश्वर सिहावा मेला (05 दिवस)

  • कोदोरास भखारा मेला (01 दिवस)

  • देवपुर अर्जुनी मेला (01 दिवस)

  • रुद्रेश्वर महादेव मंदिर रुद्री मेला (01 दिवस)

—में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत पेट्रोलिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति एवं सजगता के परिणामस्वरूप सभी मेले शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए।

मेले के दौरान गुम हुए बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों की त्वरित पतासाजी कर उन्हें सकुशल परिजनों से मिलाने में पुलिस ने विशेष संवेदनशीलता का परिचय दिया। राजिम कुंभ मेले के दौरान कुल 19 बच्चे (13 बालक एवं 06 बालिकाएं, सभी 18 वर्ष से कम आयु) गुम हुए थे। पुलिस द्वारा त्वरित खोजबीन, माइक अनाउंसमेंट एवं सतत निगरानी के माध्यम से सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 महिलाएं एवं 06 पुरुष, जो मेले में बिछड़ गए थे, उन्हें भी परिवार से मिलवाया गया।

इसी प्रकार रुद्रेश्वर रुद्री मेले में गुम हुए 04 बच्चों को भी सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया।

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों द्वारा हाथों में पहने गए वजनी कड़े उतरवाकर संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया गया।

साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर निकली भगवान शिव की भव्य बारात एवं शोभायात्रा को भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया गया।

संपूर्ण आयोजन के दौरान पुलिस बल द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग, रूट डायवर्जन एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की गई। सुदृढ़ रणनीति, मानवीय दृष्टिकोण एवं अनुशासित बल तैनाती के परिणामस्वरूप जिले के सभी धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

हाल की खबरे

  • All Post
  • एजुकेशन
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • धमतरी
  • नगर निगम
  • पॉलिटिक्स
  • मनोरंजन
  • मुख्य पृष्ट
  • स्पोर्ट्स
Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में