Breaking

क्या Apple को फॉलो करेंगी Samsung, Microsoft और Dell, क्या इनके प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे?

क्या देर रात तक रील्स देखना और फोन चलाना बन रहा जल्दी मौत का कारण, जानिए क्या कहता है विज्ञान?

वेनेजुएला में भीषण भूकंप का भारत पर क्या होगा असर! कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

स्कूल बंद कर सड़कों पर उतरे निजी विद्यालय संचालक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

Muharram 2026: इस्लाम में क्या होता है नफिल रोजा, यह रमजान के फर्ज रोजों से कितना अलग?

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 2026 में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले, 16 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी पुलिस ने नष्ट किए 388.392 किलो मादक पदार्थ, एनडीपीएस एक्ट के 18 प्रकरणों में हुई बड़ी कार्रवाई….

iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट…

पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक… पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

वेनेजुएला में 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप: मिनट-दर-मिनट तबाही की पूरी टाइमलाइन, हजारों मौतों की आशंका…

गांजा बेचने वाले का पता पूछने पहुंचे युवकों ने नाबालिग पर किया चाकू से हमला…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार…

महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

अवैध शराब तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 पौवा देशी शराब व स्कूटी जब्त…

अमाबगीचा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार…

मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर धमतरी प्रशासन अलर्ट, जिला-तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय…

धमतरी में कथित गौमांस मामले पर नया मोड़: मूल छत्तीसगढ़िया गांड़ा समाज ने की जाति सत्यापन और कड़ी कार्रवाई की मांग…

छत्तीसगढ़ में हीरे की बड़ी खोज: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में 5 हीरे मिले, 1.22 कैरेट वजन…

पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज…

कलेक्टर ने प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश…

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया…

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की दस्तक, वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद…

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव के रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2.30 लाख की संपत्ति जब्त…

अम्बिकापुर में CM साय ने किया योगाभ्यास, कहा- योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार…

कैसे तय होती किसी देश की पासपोर्ट रैंकिंग, जानें कौन-कौन सी चीजें देखी जाती हैं?

Share

दुनिया में कहीं भी जाने की आजादी सिर्फ टिकट से नहीं मिलती, असली ताकत आपके पासपोर्ट में छिपी होती है. कोई देश बिना वीजा के दरवाजा खोल देता है तो कहीं लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. आखिर ये फर्क क्यों है और कौन तय करता है कि किस देश का पासपोर्ट ज्यादा ताकतवर है और किसका कम? हालिया रैंकिंग में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है. आइए समझते हैं कि पासपोर्ट रैंकिंग का पूरा खेल कैसे चलता है और इसमें कौन-कौन से पैमाने काम करते हैं.

पासपोर्ट रैंकिंग आखिर होती क्या है?

जब हम किसी देश के पासपोर्ट की रैंकिंग की बात करते हैं तो इसका सीधा मतलब होता है कि उस पासपोर्ट से दुनिया के कितने देशों में बिना पहले से वीजा लिए यात्रा की जा सकती है. यह रैंकिंग बताती है कि किसी देश के नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा में कितनी आसानी मिलती है. यह सूची हर साल अलग-अलग संस्थान जारी करते हैं. इनमें सबसे चर्चित है Henley & Partners द्वारा जारी Henley Passport Index, जो अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा संघ यानी International Air Transport Association के विश्वसनीय डेटा के आधार पर पासपोर्ट की ताकत मापता है.

सीधे शब्दों में कहें तो जितने ज्यादा देशों में आप बिना वीजा या आसान प्रक्रिया से जा सकते हैं, आपका पासपोर्ट उतना ही ऊपर रैंक करता है.

किन आधारों पर तय होती है रैंकिंग?

1. वीजा-फ्री एंट्री

सबसे अहम पैमाना यही है कि किसी देश के नागरिक कितने देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं. अगर पासपोर्ट दिखाते ही एंट्री मिल जाती है तो वह देश उस पासपोर्ट को एक पॉइंट देता है.

 

 

2. वीजा-ऑन-अराइवल

कई देश पहले से वीजा की शर्त नहीं रखते, लेकिन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर वीजा जारी करते हैं. इसे वीजा-ऑन-अराइवल कहा जाता है. ऐसे हर देश के लिए भी एक अंक जोड़ा जाता है.

3. ई-वीजा या ईटीए

डिजिटल दौर में कई देश ऑनलाइन वीजा या इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन जारी करते हैं. अगर प्रक्रिया आसान और तेज है, तो उसे भी सकारात्मक माना जाता है.

4. कुल गंतव्य देशों की संख्या

हेनले इंडेक्स 199 पासपोर्टों की तुलना 227 संभावित गंतव्यों से करता है. हर वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल गंतव्य पर एक पॉइंट मिलता है. जिसके सबसे ज्यादा पॉइंट, वह सूची में ऊपर.

कूटनीति और अर्थव्यवस्था का असर

पासपोर्ट की ताकत सिर्फ पर्यटन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि दो देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंध, व्यापारिक साझेदारी, सुरक्षा सहयोग और राजनीतिक स्थिरता भी अहम भूमिका निभाते हैं. अगर कोई देश आर्थिक रूप से मजबूत, राजनीतिक रूप से स्थिर और सुरक्षा के लिहाज से भरोसेमंद माना जाता है, तो उसके नागरिकों को दूसरे देश ज्यादा भरोसे के साथ प्रवेश देते हैं. यही कारण है कि विकसित देशों के पासपोर्ट अक्सर शीर्ष स्थानों पर रहते हैं.

भारत की रैंकिंग में ताजा बदलाव

फरवरी 2026 की ताजा रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंच गया है. यह पिछले साल की तुलना में बड़ा सुधार है. 2025 में भारत 85वें स्थान पर था, फिर 80वें पर आया और अब 75वें स्थान पर पहुंच गया है. यानी इस साल अब तक 10 पायदान की छलांग लगाई है. फिलहाल भारतीय नागरिक 56 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं. इनमें एशिया, अफ्रीका, कैरेबियन और ओशिनिया के कई देश शामिल हैं.

हालांकि, यह भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नहीं है. ऐतिहासिक तौर पर 2006 में भारत 71वें स्थान पर रहा था. उसके बाद गिरावट आई, लेकिन अब फिर सुधार के संकेत दिख रहे हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में