पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई की गई।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि साल्हेवार पारा, हड्डी गोदाम सुगन तालाब के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक व्यक्ति को गांजा सेवन करते रंगे हाथों पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल (26 वर्ष), निवासी साल्हेवार पारा, हड्डी गोदाम के पास, धमतरी बताया।

आरोपी के कब्जे से:
-
02 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹100)
-
03 नग मिट्टी का बना चिलम (लाल रंग की चिन्दी लगी हुई)
-
01 नग माचिस
मौके पर विधिवत जप्ती कार्रवाई करते हुए समस्त सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 31/26, धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
