धमतरी/ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि भरदा रोड भारतमाला रोड पुल के नीचे, कुरुद के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी का विवरण
नाम – प्रकाश सोनकर
पिता – स्व. पंचुराम
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – ग्राम नारी, थाना कुरुद, जिला धमतरी

जब्त सामग्री
▪️ 29 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत 2,900 रुपये)
▪️ बिक्री रकम 300 रुपये
▪️ कुल जुमला रकम 3,200 रुपये
पुलिस ने अवैध शराब और नगदी को जब्त कर थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
