Breaking

लिगेसी वेस्ट आगजनी मामला: पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का पर्यावरणीय अर्थदण्ड…

बिजली हुई महंगी, घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं पर बढ़ा भार, 1 जुलाई से ये होंगी नई दरें…

Smartphone पानी में डूबते ही भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हमेशा के लिए हो सकता है बंद…

इन जगहों पर 100 की उम्र में भी लोग दिखते हैं एकदम जवान और फिट, आखिर खाते क्या हैं ये?

क्या मौत आने से पहले ही इंसान को हो जाता है इसका अंदाजा, जानें 7 दिन पहले क्या होता है?

बेंद्रानवगांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 1.5 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण…

इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान…

कुरूद के बिरेतरा में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत, घर में फांसी के फंदे पर मिले दोनों के शव…

धमतरी पुलिस की डायल-112 सेवा बनी आमजन का भरोसा, एक माह में 800 से अधिक मामलों में त्वरित सहायता…

सावधान! बंद किया हुआ मोबाइल नंबर बन सकता है बड़ा खतरा, आपके बैंक OTP किसी अजनबी तक पहुंच सकते हैं…

World Slowest Internet: इस देश‌ में चलता‌ है दुनिया का‌ सबसे स्लो इंटरनेट, स्पीड देख पकड़ लेंगे माथा…

अयोध्या राम मंदिर दान राशि मामले में SIT जांच शुरू, VHP अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान बोले- ‘सच सामने आएगा’…

धमतरी में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खाद लाइसेंस निलंबित, 1500 से अधिक बोरी खाद जब्त…

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: 24 लाख के सोना-चांदी के जेवर, नगदी और वाहन बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ में फार्मा के क्षेत्र में खुली रोजगार की राह , 9580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव…

गाड़ा बस्ती में निगम की कार्रवाई का विरोध, तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ने संभाली स्थिति…

एम्बुलेंस चालक से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

डायल-112 टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

AI नहीं छीन रहा रोजगार, बल्कि खोल रहा है लाखों नए अवसर! जेफ बेजोस का बड़ा खुलासा…

मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त…

एक गैलन एलएनजी में कितने किलोमीटर चलता है शिप, जानें कितना होता है इसका माइलेज?

Ethanol Production: क्या घर में भी बना सकते हैं एथेनॉल, जान लीजिए पूरा प्रॉसेस?

कथित गौमांस मामले में निगम सख्त, महापौर ने किया निरीक्षण; आज हो सकती है बड़ी कार्रवाई…

मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना पड़ा भारी, धमतरी यातायात पुलिस ने 4 पिकअप चालकों पर ठोका 21,200 रुपये जुर्माना…

कुरूद शराब दुकान में ओवररेटिंग का खुलासा, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, जिला अधिकारी को नोटिस…

डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने धमतरी के विवेचकों को मिला आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण…

Share

धमतरी/ 16 जून अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में धमतरी पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए कम्पोजिट भवन में आईएसएस (Investigation Support System) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन एवं उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों से चयनित विवेचक अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को डिजिटल युग की चुनौतियों के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण में डिजिटल साक्ष्यों के महत्व, उनके विधिसम्मत संकलन, संरक्षण और विश्लेषण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों, डीवीआर/एनवीआर सिस्टम, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्राप्त साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।

सायबर एवं आईटी विशेषज्ञ आशुतोष दुबे और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को डिजिटल एविडेंस की बढ़ती भूमिका, डेटा रिकवरी, तकनीकी विश्लेषण तथा न्यायालय में डिजिटल साक्ष्यों की स्वीकार्यता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विभिन्न डिजिटल उपकरणों के संचालन और उनसे साक्ष्य प्राप्त करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट जवाब देने वाले चार पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि तीन कर्मियों को अनुशासनात्मक रूप से प्रतीकात्मक सजा भी दी गई। इसके अलावा आधुनिक तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में डिजिटल साक्ष्य अपराध अनुसंधान का मजबूत आधार बन चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी ज्ञान का दैनिक विवेचना कार्यों में अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए, ताकि जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और साक्ष्य-आधारित बन सके।

उन्होंने कहा कि धमतरी पुलिस आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपराध नियंत्रण और अनुसंधान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ जिले में वैज्ञानिक एवं परिणाममुखी पुलिसिंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी भानूप्रताप चंद्राकर, मोनिका मरावी, मीना साहू, यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के पुलिस अधिकारी, विवेचकगण एवं अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में