Breaking

महंगे फोन सस्ते में लेने का मौका, अमेजन पर शुरू हो गई सेल…

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें…

WhatsApp अकाउंट को अब एआई एजेंट से खतरा, वॉर्निंग जारी…

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ‘बटन’ और ‘NEWS’ ने भी पास किया एग्जाम!

धमतरी में स्कूल बसों की सघन जांच, बिना परमिट चल रहीं दो बसों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी में 7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150वीं वर्षगांठ पर होंगे विविध आयोजन…

धमतरी पुलिस सख्त: बैंकों में 24×7 चालू रहें CCTV कैमरे, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

कितने खतरनाक हैं 2026 के परमाणु हथियार? केवल एक हमले से आ सकती है कयामत…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई सजा…

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

प्लास्टिक करेंसी के बाद कागज के नोटों का क्या करेगा RBI, कैसे होंगे नष्ट?

Google AI Tool Rollback : 24 घंटे भी नहीं चला Google का AI टूल, कंपनी ने हटाया फीचर…

मोशन सिकनेस से परेशान? iPhone की ये Secret Setting बदल देगी आपका सफर…

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच…

गाड़ा बस्ती में निगम की कार्रवाई का विरोध, तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ने संभाली स्थिति…

Share

धमतरी/ शहर के सल्हेवार पारा स्थित गाड़ा बस्ती में कथित गौमांस बरामदगी के बाद शनिवार को नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध के चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में रही।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ गाड़ा बस्ती पहुंची थी। प्रारंभ में टीम ने संबंधित निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए तोड़फोड़ नहीं करने की मांग की। अधिकारियों द्वारा काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास किया गया।

इसके बाद निगम की टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां कथित रूप से पशु वध किए जाने की बात सामने आई थी। यहां भी बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं एकत्रित होकर विरोध करने लगे। विरोध के कारण कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया और प्रशासन को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

मौके पर नगर निगम के उपायुक्त पी.सी. सार्वा, शशांक मिश्रा तथा थाना प्रभारी राजेश जगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक निगम और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

बस्तीवासियों ने रखा प्रस्ताव

विवाद के दौरान बस्ती के कुछ लोगों ने प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखा कि जिस स्थान पर कथित रूप से पशु वध किए जाने की बात कही जा रही है, उसे वे स्वयं हटाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद अधिकारियों ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया और आवश्यक अनुमति प्रदान की, ताकि अन्य लोगों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

 

 

बस्तीवासियों का पक्ष

स्थानीय निवासी संदीप नागेश, मुकेश, आकाश, सरस्वती, सुनीता, स्वाती और राधा सहित अन्य लोगों का कहना है कि बस्ती में न तो गौहत्या होती है और न ही गौमांस बेचा जाता है। उनका कहना है कि उनके समुदाय में मृत पशुओं की खाल निकालकर उससे बाजा बनाने की परंपरा है तथा शेष अवशेषों को जमीन में दफना दिया जाता है।

बस्तीवासियों का दावा है कि घटना वाले दिन भी इसी प्रकार का कार्य किया जा रहा था, जिसे गलत तरीके से गौहत्या और गौमांस से जोड़कर प्रचारित कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में बस्ती में खाल निकालने का कार्य भी नहीं किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को गाड़ा बस्ती क्षेत्र से लगभग 86 किलोग्राम कथित गौमांस बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद विभिन्न हिंदू संगठनों, विशेषकर हिंदू जागरण मंच, द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

मामले में पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में