Breaking

Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ZEISS कैमरा…

Google Maps की ये Setting तुरंत करें OFF! वरना हर कदम का Location होता रहेगा ट्रैक…

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग की पहल…

गणेश झांकी और विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात और डीजे को लेकर दिए दिशा-निर्देश…

एक मोबाइल नंबर, दो iPhone! जानिए कैसे काम करता है Apple का ये फीचर…

स्मार्ट TV पर फ्री में देखें हजारों फिल्में और TV चैनल! ये हैं कमाल के तरीके…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

कोसमर्रा में सूने मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने का बिस्किट सहित जेवरात बरामद…

Share

धमतरी/ भखारा ग्राम कोसमर्रा में सूने मकान में चोरी की वारदात का भखारा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, 10 ग्राम सोने का बिस्किट तथा वारदात में प्रयुक्त कुदाली बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भखारा पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस चोरी का पर्दाफाश किया।

परिवार कार्यक्रम में गया था, लौटने पर मिला टूटा ताला

प्रार्थी कृष्ण कुमार कोसरे, निवासी ग्राम कोसमर्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मई 2026 को वह अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में अभनपुर गए हुए थे। 17 मई को घर लौटने पर मकान का मुख्य दरवाजा और आलमारी का ताला टूटा मिला तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी हो चुकी थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 हजार 700 रुपये बताई गई।

पूछताछ में कबूला अपराध

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेही घनश्याम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और आलमारी से जेवरात व नगदी पार कर दी थी।

चोरी का सोना गलाकर बनाया बिस्किट

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के सोने का गुलबंद हार बेचने के लिए आरोपी हेमंत ने रायपुर निवासी सराफा कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को दिया था। ओमप्रकाश ने हार को गलाकर 10 ग्राम का सोने का बिस्किट बना दिया था। पुलिस ने उक्त सोने का बिस्किट भी बरामद कर लिया।

यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों से सोने की बाली, नथ, लॉकेट, टॉप्स, मंगलसूत्र, गुलबंद हार, चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, माला सहित अन्य जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कुदाली भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. घनश्याम यादव (23 वर्ष), निवासी ग्राम कोसमर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी
  2. हेमंत उर्फ सोनू मानिकपुरी (25 वर्ष), निवासी ग्राम कोसमर्रा, हाल निवासी मठपुरैना, रायपुर
  3. ओमप्रकाश सोनी (30 वर्ष), निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर-02, रायपुर

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 52/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में