किसी भी इमरजेंसी या नैचुरल आपदा के समय खाना, पानी, दवाइयां और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ कुछ टेक गैजेट भी बेहद काम आ सकते हैं. बिजली या मोबाइल नेटवर्क बंद होने की कंडिशन में स्मार्टफोन पर पूरी तरह निर्भर रहना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में कुछ खास गैजेट कम्युनिकेशन, रोशनी, पावर और नेविगेशन में मदद कर सकते हैं.

आपको बता दें कि इमरजेंसी किट में सबसे जरूरी चीजों में से एक अच्छी फ्लैशलाइट होती है. फोन की फ्लैशलाइट कमरे में रोशनी करने के लिए ठीक है लेकिन अंधेरे में बाहर निकलने या दूर तक रोशनी करने के लिए अलग फ्लैशलाइट ज्यादा कारगर साबित होगा. Flashlight में हाई, मीडियम और लो के अलावा Strobe और SOS मोड भी मिलते हैं. इसमें रिचार्जेबल Li-ion बैटरी और USB-C चार्जिंग की सुविधा मिलती है.

