Breaking

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल…

म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आज (18 सितंबर) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ. यहां एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ लगभग 10 लाख दीप प्रज्वलित किए गए शहरों से लेकर गांवों तक दीपों की रोशनी से बिलासपुर जगमगा उठा.

 

 

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने उत्साह के साथ दीप प्रज्जवलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में सहभागिता निभाई सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया दीपों की रोशनी से पुलिस परेड ग्राउंड का पूरा परिसर जगमगा उठा.

25 वर्षों की जनसेवा को बताया पीएम के कार्यों की विशेषता

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा है वे देश के 140 करोड़ लोगों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिलासपुर ने इतिहास रचा है और पुलिस परेड ग्राउंड इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना है साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों को आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है.

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को इनका लाभ मिला है महिला सशक्तीकरण और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया है उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से प्रधानमंत्री के संवाद तथा उनके उत्साहवर्धन का भी उल्लेख किया साव ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को आगे बढ़ाने में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम इसी सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना का प्रतीक है.

‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा की भावना को करता है अभिव्यक्त

बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से लाखों लोगों ने अपने स्नेह और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति की है उन्होंने आवास, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों का उल्लेख किया नगर निगम महापौर पूजा विधानी ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त करने वाला आयोजन है उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

 

धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी जगमगाए दीप

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया उन्होंने स्वच्छता कर्मियों द्वारा शहर एवं जिले को स्वच्छ रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की सम्मानित स्वच्छता कर्मियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई इस अवसर पर सेवा और जनभागीदारी के साथ स्वच्छता के महत्व का संदेश भी दिया गया.

जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 तथा मल्हार में 11 हजार दीप जलाए गए जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए गए इसके अलावा प्रत्येक गांव में 100 से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए.

जिले के सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों पर किए गए दीप प्रज्वलित

शाम लगभग 7 बजे जिले के सभी शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए गए महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन में सहयोग किया जल जनसेवा संकल्प के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकट एवं नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए जिलेभर में एक साथ प्रज्वलित लगभग 10 लाख दीपों ने बिलासपुर को रोशनी से जगमगा कर सेवा, संकल्प, सुशासन तथा जनभागीदारी का संदेश दिया.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में