Breaking

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल…

म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की अहम बैठक…

Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google जल्द बंद कर सकता है ये सिक्योरिटी फीचर…

तीज पर्व के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत…

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय सख्त…

छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग संरक्षण में…

तीजा लेने मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, कुछ घंटे पहले भाई ने भी तोड़ा था दम…

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 14 सितंबर को आ रहा iOS 27, Siri AI होगा खास…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

Share

एमटी शाखा पहुंचकर शासकीय वाहनों के रख-रखाव और संचालन व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने आज रक्षित केंद्र धमतरी में जनरल परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट, वेशभूषा, अनुशासन एवं परेड की कार्यवाही का जायजा लिया। एसपी ने पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और तत्परता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन प्रभावी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग, सतर्क और सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करते हुए टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता

एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में आपसी समन्वय, टीम भावना और अनुशासन का विशेष महत्व है। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

 

 

एमटी शाखा का किया निरीक्षण

जनरल परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने एमटी शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा में उपलब्ध शासकीय वाहनों की स्थिति, रख-रखाव, आवश्यक दस्तावेजों एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने शासकीय वाहनों की नियमित देखभाल, समय-समय पर तकनीकी जांच तथा आवश्यकता के अनुसार मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। एसपी ने कहा कि पुलिसिंग के दौरान वाहनों की उपलब्धता और उनकी बेहतर स्थिति कार्यक्षमता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण है।

संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुशासित एवं दक्ष पुलिस बल के साथ संसाधनों का बेहतर प्रबंधन पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाता है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी सहयोग और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

जिले के पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल, एसडीओपी कुरूद रागिनी पांडेय, डीएसपी भानू प्रताप चंद्राकर, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में