Breaking

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल…

म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की अहम बैठक…

Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google जल्द बंद कर सकता है ये सिक्योरिटी फीचर…

तीज पर्व के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत…

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय सख्त…

छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग संरक्षण में…

तीजा लेने मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, कुछ घंटे पहले भाई ने भी तोड़ा था दम…

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 14 सितंबर को आ रहा iOS 27, Siri AI होगा खास…

छत्तीसगढ़: बच्ची से रेप और हत्या के मामले में शख्स को सजा-ए-मौत…

कंडेल में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पेचकस से दो युवकों पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

गौवंश तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशी मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार…

गंगरेल में 96.17% पानी, मुरुमसिल्ली 100% फुल; 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा…

कांकेर से रायपुर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात कार ने मारी टक्कर…

धमतरी के तीन शिक्षकों की पहल ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, कलेक्टर ने किया सम्मान…

AI से इंसानों के अस्तित्व पर खतरा? Anthropic रिसर्चर ने जताई बड़ी चिंता…

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों पर बड़ी कार्रवाई…

घोड़े पालने का है शौक, जानें किस नस्ल के घोड़े होते हैं सबसे दमदार?

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

Share

धमतरी/ धमतरी जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है। अर्सीकन्हार रेंज के अर्जुनी जंगल में गुरुवार तड़के जंगल की ओर गए दो ग्रामीणों पर चार भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को बेहतर उपचार के लिए धमतरी लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।

जंगल में अचानक भालुओं ने बोला हमला

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ठेनही निवासी दिनेश नेगी (पिता आत्माराम नेगी) और मदन नेताम (पिता पुना राम नेताम) गुरुवार सुबह किसी आवश्यक कार्य से अर्जुनी जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद चार भालुओं ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया।

भालुओं के हमले में दोनों ग्रामीणों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दिनेश नेगी को अपेक्षाकृत गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

 

 

वन विभाग को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत ठेनही के पंच और स्थानीय निवासी डी.के. यादव ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। मदन नेताम का उपचार नगरी में जारी है, जबकि दिनेश नेगी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पहले धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।

 

 

भालुओं के हमले से ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस इलाके में पहले भी भालुओं के इंसानों पर हमला करने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों से भालुओं की मौजूदगी वाले जंगल और संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने तथा जंगल जाने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

वन विभाग की टीम घटना के बाद क्षेत्र की स्थिति पर नजर रख रही है और ग्रामीणों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में