Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

तंबाकू और धूम्रपान के खिलाफ धमतरी पुलिस का सख्त अभियान, COTPA एक्ट के तहत 100 प्रकरण दर्ज…

Share

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में कार्रवाई, 20 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई; नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

धमतरी/ तंबाकू एवं धूम्रपान उत्पादों के बढ़ते उपयोग पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

जिलेभर में 100 प्रकरणों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने तथा तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अभियान में कुल 100 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 20,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर COTPA एक्ट के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

धमतरी पुलिस का कहना है कि तंबाकू और धूम्रपान का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। खासकर कम उम्र के बच्चों और युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना बेहद जरूरी है।

इसी उद्देश्य से पुलिस द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर नशामुक्ति, तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम और कानून संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। COTPA एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें, बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू उत्पादों से दूर रखें और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

धमतरी पुलिस की अपील

“नशे को ना कहें, तंबाकू से दूरी बनाएं और स्वस्थ जीवन अपनाएं। नशामुक्त धमतरी के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।”

धमतरी पुलिस ने कहा कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ जनसहयोग के माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में अभियान निरंतर जारी रहेगा।

धमतरी पुलिस — नशे के विरुद्ध सख्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के लिए प्रतिबद्ध।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में