Breaking

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: SBI कियोस्क संचालक पर 1 करोड़ से अधिक के गबन का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

घर में जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स! इमरजेंसी में आएंगे सबसे ज्यादा काम…

कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.65 लाख का मशरूका जब्त…

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास…

Share

Reliance Jio OTT Pass: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है. बता दें कि कंपनी अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है जिससे उनका एक्सपीरिएंस बेहतर हो सके. इसी कड़ी में कंपनी ने अब फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी देखने वाले जियो ग्राहकों के लिए अब लंबे समय के OTT-Pass पेश किए हैं.

कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन वाले दो नए पास पेश किए हैं. बता दें कि पहले से मौजूद 200 रुपये के पास की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इन तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा.

इस नए Jio OTT Pass में क्या मिलेगा

जानकारी के अनुसार, Jio ने इस नए OTT Pass को तीन अलग-अलग वैलिडिटी ऑप्शनों में रखा है. इनमें यूजर्स को डेटा के साथ Unlimited 5G और कई प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल जाता है.

200 रुपये का Jio OTT Pass

आपको बता दें कि ये कंपनी का सबसे छोटा OTT Pass है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस पास में यूजर्स को कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को Unlimited 5G का फायदा भी दिया जाता है.

ये पैक उन Jio ग्राहकों के लिए है जिनके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान मौजूद है. हालांकि, केवल वॉयस वाले प्लान पर ये OTT Pass उपलब्ध नहीं है.

 

 

550 रुपये वाला OTT Pass

ये पास उन यूजर्स के लिए खास है जिन्हें लंबे समय तक ओटीटी कंटेंट देखना पसंद है. इस पास की कीमत 550 रुपये है और इसकी वैलिडिटी कंपनी ने 84 दिनों की रखी है. इस दौरान यूजर्स को इसमें टोटल 90GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसमें भी Unlimited 5G का फायदा शामिल है. ये पास 3 महीने या एक साल वाले एक्टिव बेस प्लान पर उपलब्ध है.

2000 रुपये वाला OTT Pass

कंपनी का सबसे महंगा OTT Pass 2 हजार रुपये का है. हालांकि, इस पास की वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है यानी आपको साल भर तक बेनिफिट्स मिलते रहेंगे. इस पास में यूजर्स को 365GB हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G मिलता है.

ये ऑप्शन केवल उन ग्राहकों के लिए है जिनके पास Jio का एक्टिव एक साल वाला बेस प्लान है. इसलिए लंबे समय तक OTT देखने वाले यूजर्स के लिए ये सबसे खास ऑप्शन बन सकता है.

1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल भी

सिर्फ OTT ही नहीं, Jio OTT Pass के साथ JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखने को मिलते हैं. इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे चैनल शामिल हैं.

15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का फायदा

Jio के मुताबिक, इन OTT Pass में कई फेमश स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इनमें YouTube Premium, JioHotstar और Amazon Prime जैसे बड़े नाम शामिल हैं. YouTube Premium के जरिए यूजर्स ऐड-फ्री वीडियो, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे बेनिफिट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

वहीं, JioHotstar पर लाइव स्पोर्ट्स, ओरिजिनल शोज और हॉलीवुड कंटेंट देखने का ऑप्शन भी यूजर्स को मिल जाता है. इतना ही नहीं, यूजर्स को Amazon Prime का फायदा अलग-अलग OTT Pass के हिसाब से अलग हो सकता है. 550 और 2,000 रुपये वाले ऑप्शन में Amazon Prime Lite का एक्सेस दिया गया है जबकि 200 रुपये वाले पैक में Prime Video Mobile Edition मिलता है.

इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं.

Airtel से कितना अलग है Jio का OTT Pass

देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel भी अपने यूजर्स को OTT और मोबाइल डेटा को एक साथ जोड़ने वाले कई प्लान ऑफर करती है. Airtel के 549 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को 3GB प्रतिदिन डेटा, Unlimited Calling, Unlimited 5G, 3 महीने का JioHotstar और Airtel Xstream Play के जरिए 22+ OTT का एक्सेस मिल जाता है. वहीं ₹979 वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, 2GB प्रतिदिन डेटा और 3 महीने का JioHotstar मिलता है.

Airtel ने 2025 में ₹279 से शुरू होने वाले ऑल-इन-वन OTT एंटरटेनमेंट पैक भी पेश किए थे जिनमें Netflix Basic, ZEE5, JioHotstar और Airtel Xstream Play Premium जैसे बेनिफिट्स यूजर्स को मिल जाते हैं. इसके अलावा ₹598 और ₹1,729 के डेटा बंडल प्लान भी मौजूद हैं.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में