Breaking

सोने की चैन, अंगूठी और नगदी सहित ₹2.10 लाख का मशरूका बरामद, एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

Slow WiFi Problem: WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी…

नाबालिगों को वाहन देने वाले पालकों पर धमतरी पुलिस की सख्ती, बैठक लेकर दिलाया जिम्मेदारी का संकल्प…

POCSO प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास, प्रभावी विवेचना से पीड़िता को मिला न्याय…

त्योहार सीजन में धमतरी पुलिस अलर्ट: बाजार क्षेत्र में चला विशेष अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण…

साहनीखार एनीकट से मिला गुलाल पहरिया का शव, रेत में 5 फीट नीचे दबा था; अब सिरसिदा के लापता छात्र की तलाश पर फोकस…

त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर एसपी भावना पांडेय का फोकस, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान…

प्लास्टिक करेंसी के बाद कागज के नोटों का क्या करेगा RBI, कैसे होंगे नष्ट?

Google AI Tool Rollback : 24 घंटे भी नहीं चला Google का AI टूल, कंपनी ने हटाया फीचर…

मोशन सिकनेस से परेशान? iPhone की ये Secret Setting बदल देगी आपका सफर…

क्या Mesh Wi-Fi से सच में बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड? जानिए पूरा सच…

इन ऐप्स से घर बैठे करें LPG की E-KYC, नहीं रुकेगी सिलेंडर की सप्लाई…

शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप…

धमतरी: निर्माणाधीन पुलिया बनी मुसीबत, वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से हजारों ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क…

धमतरी: अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी में तेंदुए का हमला: घर में घुसकर दो ग्रामीणों को किया घायल, बाद में उसी मकान में मृत मिला तेंदुआ…

धमतरी: ग्राम मईभाठा में शासकीय भूमि से हटाए गए पांच अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई…

Android यूजर्स की मौज! एक झटके में बंद होंगे Scam SMS, जानें तरीका…

नारी महानदी पुल हत्याकांड का खुलासा: चावल कारोबारी की रंजिश में युवक की हत्या, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….

कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!

39 और 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद निरीक्षक रामकिशुन अग्निवंशी व एएसआई देवनाथ सिन्हा सेवानिवृत्त, धमतरी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई…

धमतरी जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम…

Share

धमतरी/ जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग की गई थी तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी भानु चंद्राकर ने किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा और गौतम वाधवानी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, जांच सुविधाओं का सीमित समय, दवाइयों की अनुपलब्धता तथा मरीजों की परेशानियों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर 8 सूत्रीय मांगों के साथ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने प्रशासन को 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस की प्रमुख 8 मांगें

  • जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल भर्ती की जाए।
  • ट्रॉमा सेंटर की नई बिल्डिंग में हो रहे निर्माण संबंधी भ्रष्टाचार की जांच कर ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
  • सोनोग्राफी, एक्स-रे एवं सीटी स्कैन जैसी जांच सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएं।
  • दोपहर के लंबे लंच ब्रेक में बदलाव कर मरीजों को लगातार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
  • बीपी, शुगर, मल्टीविटामिन एवं अन्य आवश्यक दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  • सरकारी खर्च पर पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों की सेवा अवधि 2-3 वर्ष से बढ़ाकर कम से कम 10 वर्ष की जाए।
  • जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
  • सिविल सर्जन को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

सीएमएचओ ने दिया सुधार का भरोसा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि कांग्रेस द्वारा डॉक्टरों की कमी, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। विभाग इन मांगों पर जल्द कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए बातचीत चल रही है तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं तथा मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाता। पोस्टमार्टम निर्धारित समय के अनुसार ही किए जाते हैं।

फिलहाल कांग्रेस ने 15 दिन का समय दिया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस अवधि में अस्पताल की व्यवस्थाओं में कितना सुधार कर पाता है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में