Breaking

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल…

म्यूजिक, कॉल और रोजाना इस्तेमाल के लिए 4 TWS ईयरबड्स, जानें इनमें क्या खास?

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की अहम बैठक…

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

Share

सत्र न्यायालय धमतरी ने सुनाया फैसला, आरोपी पर 1 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया; उत्कृष्ट विवेचना के लिए निरीक्षक सन्नी दुबे होंगे पुरस्कृत

धमतरी/ थाना अर्जुनी क्षेत्र के बहुचर्चित आमदी हत्याकांड में माननीय सत्र न्यायालय धमतरी ने आरोपी सुकालू चेलक को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 1,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को 3 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला थाना अर्जुनी के अपराध क्रमांक 262/2024 से संबंधित है। न्यायालय ने आरोपी को धारा 103(1) बीएनएस के तहत दोषी ठहराया है।

बकरियां चराने निकले थे आत्माराम, अगले दिन नाली में मिला शव

घटना 30 सितंबर 2024 की है। ग्राम आमदी निवासी आत्माराम पटेल बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। अगले दिन आमदी-भानपुरी रोड स्थित नाली में उनका रक्तरंजित शव बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की खास चुनौती यह थी कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। तत्कालीन विवेचना अधिकारी निरीक्षक सन्नी दुबे ने परिस्थितिजन्य, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को जुटाते हुए साक्ष्यों की मजबूत श्रृंखला तैयार की।

विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, कपड़े एवं मिट्टी जब्त की गई। एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी के कपड़ों और घटनास्थल से प्राप्त मिट्टी के बीच समानता पाए जाने की जानकारी सामने आई। इसके अलावा अन्य वैज्ञानिक एवं चिकित्सीय साक्ष्यों को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत तर्कों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर माननीय सत्र न्यायालय धमतरी ने आरोपी सुकालू चेलक, पिता स्व. सोनू राम चेलक, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम चुनकट्टा, थाना उतई, जिला दुर्ग को धारा 103(1) बीएनएस के तहत दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास एवं 1,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

 

 

उत्कृष्ट विवेचना के लिए निरीक्षक सन्नी दुबे होंगे पुरस्कृत

मामले में प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के बावजूद वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित विवेचना के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने और न्यायालय में दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने में विवेचना अधिकारी निरीक्षक सन्नी दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उत्कृष्ट एवं वैज्ञानिक विवेचना के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा निरीक्षक सन्नी दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

धमतरी पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान, साक्ष्य आधारित विवेचना और प्रभावी अभियोजन के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में