Breaking

CM विष्णुदेव साय का खास अंदाज, काफिला रोक सड़क किनारे महिला से खरीदे दीये…

गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की अहम बैठक…

Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! Google जल्द बंद कर सकता है ये सिक्योरिटी फीचर…

तीज पर्व के दौरान सड़क हादसों का सिलसिला जारी, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत…

बीजापुर के एकलव्य स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, CM साय सख्त…

छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, सर्जिकल ब्लेड से युवक पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग संरक्षण में…

तीजा लेने मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, कुछ घंटे पहले भाई ने भी तोड़ा था दम…

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर! 14 सितंबर को आ रहा iOS 27, Siri AI होगा खास…

छत्तीसगढ़: बच्ची से रेप और हत्या के मामले में शख्स को सजा-ए-मौत…

कंडेल में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पेचकस से दो युवकों पर हमला; आरोपी गिरफ्तार…

गौवंश तस्करी पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशी मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार…

गंगरेल में 96.17% पानी, मुरुमसिल्ली 100% फुल; 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा…

कांकेर से रायपुर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात कार ने मारी टक्कर…

धमतरी के तीन शिक्षकों की पहल ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, कलेक्टर ने किया सम्मान…

AI से इंसानों के अस्तित्व पर खतरा? Anthropic रिसर्चर ने जताई बड़ी चिंता…

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों पर बड़ी कार्रवाई…

घोड़े पालने का है शौक, जानें किस नस्ल के घोड़े होते हैं सबसे दमदार?

iPhone 18 सीरीज से Foldable तक आज क्या होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत?

बिल्डिंग हादसा: फोन पर बात कर रहा था युवराज, अचानक बंद हो गई आवाज…

कुरुद पुलिस का नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार, 416 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

शराब के सेवन और अनधिकृत अनुपस्थिति के आरोप में व्याख्याता निलंबित…

नारकोटिक्स और पैंगोलिन तस्करी के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई…

Share

DRI, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, मलकानगिरी और सुकमा वन विभाग की इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई; 48 किलो संदिग्ध नारकोटिक पदार्थ और 1.47 किलो पैंगोलिन स्केल जब्त

धमतरी/ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (MP-CG), उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR), मलकानगिरी वन प्रभाग एवं सुकमा वन प्रभाग की टीमों ने इंटेलिजेंस आधारित संयुक्त कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स एवं वन्यजीव तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध नारकोटिक पदार्थ, पैंगोलिन स्केल, वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

बोराई चेक पोस्ट पर पकड़ा गया 31 किलो संदिग्ध पदार्थ

जानकारी के अनुसार, 10 सितम्बर की सुबह नियमित गश्त के दौरान उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बोराई वन जांच चौकी की टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे और उनके पास एक बड़ा बैग था।

मोटरसाइकिल ओडिशा के नबरंगपुर की ओर से सीतानदी रेंज के कोर एरिया में अनधिकृत रूप से प्रवेश करती पाई गई। इसके बाद बिरनासिल्ली वन जांच चौकी पर वैरिकेडिंग की गई। इस दौरान एक बैग बरामद हुआ, जिसमें करीब 31 किलोग्राम संदिग्ध नारकोटिक पदार्थ और एक मोबाइल फोन मिला।

जब्त सामग्री को आगे की जांच एवं कार्रवाई के लिए धमतरी पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि, दोनों संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल समेत मौके से फरार होने में सफल रहे।

डिजिटल साक्ष्यों से मिले अहम सुराग

जब्त सामग्री एवं डिजिटल साक्ष्यों के प्रारंभिक परीक्षण में संदिग्धों की आवाजाही नबरंगपुर जिले के रायघर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश की ओर होने के संकेत मिले।

यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के पास नबरंगपुर क्षेत्र में नारकोटिक्स तस्करी और वन्यजीव तस्करी के बीच संभावित संबंधों को लेकर पहले से खुफिया सूचनाएं उपलब्ध थीं।

 

 

नबरंगपुर में DRI का इंटेलिजेंस ऑपरेशन

जब्ती और पूर्व में प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर 11 सितम्बर को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) ने USTR के समन्वय से ओडिशा के नबरंगपुर जिले के धांध्रा एवं मेंत्री क्षेत्र में संयुक्त इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन चलाया।

कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध पेडलर्स प्रह्लाद, पिता पदलम, निवासी काशागुड़ा, जिला कोरापुट तथा बिमल कुमार माझी, पिता विजय कुमार माझी, निवासी मेंत्री, जिला नबरंगपुर को करीब 48 किलोग्राम संदिग्ध नारकोटिक पदार्थ एवं एक स्कूटी के साथ हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान जांच टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मलकानगिरी में पैंगोलिन तस्करी का खुलासा

ऑपरेशन के दौरान मिले सुरागों के आधार पर USTR टीम ने मलकानगिरी वन प्रभाग एवं सुकमा वन प्रभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मलकानगिरी जिले के गोविंदपल्ली क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। टीम ने उनके कब्जे से करीब 1.47 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल, 3 मोटरसाइकिल एवं 5 मोबाइल फोन जब्त किए।

इसके बाद पूछताछ, प्राप्त जानकारी के सत्यापन और फॉलो-अप सर्च के आधार पर पैंगोलिन तस्करी में कथित रूप से संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

 

 

पैंगोलिन तस्करी मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

जांच एवं कार्रवाई के दौरान पैंगोलिन तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—

  • रामा कृष्ण गडबा, उम्र 35 वर्ष, पिता सिबा गडबा, जिला मलकानगिरी
  • पूर्णा भूमिया, उम्र 30 वर्ष, पिता धनुरजय भूमिया, जिला मलकानगिरी
  • ईश्वर भूमिया, उम्र 24 वर्ष, पिता सनिया भूमिया, जिला मलकानगिरी
  • कुमा बिसोई, उम्र 31 वर्ष, पिता टीला बिसोई, जिला मलकानगिरी
  • सुशांत खिल्ला, उम्र 25 वर्ष, पिता सोमनाथ खिल्ला, जिला कोरापुट
  • लक्ष्मण सिलपड़िया, उम्र 23 वर्ष, पिता सुखेदेवा सिलपड़िया, जिला कोरापुट

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में