Breaking

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?

Share

Social Media Content Moderation Policy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बीते दिनों एक बड़ी खबर आई. पीएम मोदी के एक पोस्ट को मेटा ने फेसबुक से हटा दिया था, जिसके बाद आपत्ति दर्ज कराई गई. मेटा ने अपनी भूल मानते हुए उस वीडियो को फिर से बहाल कर दिया. हालांकि, मामला तब तक तूल पकड़ चुका था.

इस घटना के बाद से ही फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी चर्चा में बनी हुई है. लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसी कंटेंट या पोस्ट को हटाने का फैसला कैसे लेते हैं? यह पूरा सिस्टम कैसे काम करता है और इसकी पॉलिसी क्या है? चलिए जानते हैं…

Meta, Facebook और Instagram की पॉलिसी

मेटा अपने प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित रखने के लिए कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स का पालन करता है. मेटा के पास कंटेंट की निगरानी करने का एक बहुत बड़ा ढांचा है. मेटा पर अपलोड होने वाले लगभग 90% से ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट को इंसानों के देखने से पहले ही एआई टूल्स पकड़ लेते हैं. यह सिस्टम न्यूडिटी, हिंसा और आतंकी गतिविधियों से जुड़े कंटेंट को तुरंत ब्लॉक कर देता है. एआई के बाद यह पहुंचता है इंसानी टीम के पास. मेटा के पास दुनिया भर में हजारों ऐसे लोग हैं जो अलग-अलग भाषाओं को जानकारी रखते हैं. जब एआई किसी पोस्ट पर पूरी तरह फैसला नहीं ले पाता, तो यह टीम उसे देखकर तय करती है कि पोस्ट रहेगी या हटेगी. साथ ही अगर आपको कोई पोस्ट गलत लगती है, तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं. ज्यादा रिपोर्ट आने पर मेटा उस कंटेंट की दोबारा जांच करता है.

 

 

X की पॉलिसी

एलन मस्क के आने के बाद X की नीतियों में काफी बदलाव आया है. X खुद को फ्री स्पीच यानी अभिव्यक्ति की आजादी का मंच कहता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वहां कुछ भी पोस्ट किया जा सकता है. X भी अपनी एक पॉलिसी के तहत काम करता है. जैसे कि X पर किसी की निजी जानकारी डालना, बिना मर्जी के किसी की तस्वीर पोस्ट करना या किसी को सीधे तौर पर धमकी देना पूरी तरह बैन है. ऐसा करने पर X तुरंत पोस्ट को हटा देता है. X ने गलत जानकारी को रोकने के लिए एक नया तरीका अपनाया है. अगर कोई पोस्ट भ्रामक है, तो आम यूजर्स ही उस पर फैक्ट-चेक का नोट जोड़ देते हैं. इससे कंटेंट हटता तो नहीं है, लेकिन लोगों को उसकी सच्चाई पता चल जाती है.

YouTube की पॉलिसी

यूट्यूब एक वीडियो प्लेटफॉर्म होने के कारण इसकी नीतियां और भी सख्त है. यूट्यूब पर आप किसी दूसरे का वीडियो या गाना बिना उसकी इजाजत के इस्तेमाल नहीं कर सकते. अगर आप ऐसा करते हैं, तो असली मालिक की शिकायत पर यूट्यूब आपके वीडियो को तुरंत हटा देता है. साथ ही अगर किसी वीडियो से बच्चों को नुकसान पहुंचने की आशंका हो, तो यूट्यूब उसे बिना किसी चेतावनी के हटा देता है. यूट्यूब कभी भी सीधे चैनल बंद नहीं करता. पहली बार गलती होने पर सिर्फ चेतावनी मिलती है. इसके बाद 90 दिनों के भीतर 3 स्ट्राइक आने पर चैनल को हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाता है.

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में