Breaking

बिलासपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बिलासपुर, अरुण साव ने भी लिया हिस्सा…

फ्रिज में तेज धमाके के बाद घर में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा….

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को आजीवन कारावास, साक्ष्य आधारित विवेचना से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा…

करेली बड़ी पुलिस चौकी में विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, कानून और एफआईआर की प्रक्रिया…

कॉपर वायर चोरों के निशाने पर, महिलाएं भी चोरी में शामिल…

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूट व अपहरण करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार….

ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…

आदतन बदमाश महेश उर्फ बजरंगी निर्मलकर जिला बदर, 6 जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए निष्कासन…

एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र में ली जनरल परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण…

अरब सागर से पहले कब-कब टकरा चुके भारत-पाक के शिप, तब किसे हुआ था नुकसान?

Laptop Keyboard की सफाई का सही तरीका, जानें आसान Tips…

51 रुपये में पूरे महीने Unlimited 5G, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

रूद्रेश्वर घाट पर जगमगाए हजारों दीप, सेवा संकल्प का दिया बना जनभागीदारी का प्रतीक…

Portable AC Display पर FL दिखे तो क्या करें? समझें इसका मतलब…

ऑपरेशन निश्चय: अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

धमतरी के 220 केवी पावर हाउस में भीषण आग, कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति…

झीरम घाटी की वो खूनी वारदात! 10 माओवादियों को फांसी की सजा….

धमतरी में चार भालुओं ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल; एक रायपुर रेफर…

धमतरी में बिजली के खंभे पर चढ़ा अधेड़, एक घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस-फायर टीम ने सुरक्षित उतारा…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4-5 किमी तक घसीटने की जानकारी…..

स्मार्टफोन होंगे सस्ते? मोबाइल कंपनियों ने रखी ये बड़ी मांग, जानें वजह…

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस से 11.33 किलो गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का नया फोन! जानें फीचर्स और कीमत…

Apple Watch की Hidden Settings आएंगी काम, यूजर्स जरूर जानें ये Tricks…

“जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज” : केरेगांव पुलिस ने सलोनी स्कूल में चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान….

Share

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन को कानून, सुरक्षा और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना केरेगांव पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, ओटीपी, बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, पिन या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात सुरक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई। विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के गलत व्यवहार, शोषण या असहज स्थिति की जानकारी तुरंत अपने अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को देने का संदेश दिया गया।

 

 

नशामुक्ति विषय पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, अवैध नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

इसके अलावा पीएम राहवीर योजना की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना पीड़ित की सहायता करना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने, यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहकर सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, थाना प्रभारी केरेगांव, शिक्षकगण, थाना केरेगांव के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

धमतरी पुलिस की अपील:
“जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करें। साइबर अपराध, नशा एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव में आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में