Breaking

नारी महानदी पुल हत्याकांड का खुलासा: चावल कारोबारी की रंजिश में युवक की हत्या, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार….

कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!

39 और 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद निरीक्षक रामकिशुन अग्निवंशी व एएसआई देवनाथ सिन्हा सेवानिवृत्त, धमतरी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई…

53 पेटी शराब जब्ती मामला: आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पर गंभीर आरोप, हटाए गए कर्मचारियों ने खोला मोर्चा….

जागरूक विद्यार्थी, सुरक्षित समाज: संबलपुर स्कूल में धमतरी पुलिस का जागरूकता अभियान…

BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ…

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की मदद करें, पाएं 25 हजार रुपये का पुरस्कार…

धमतरी में निगम और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 90 बोरी प्रतिबंधित पानी पाउच जब्त…

धमतरी में 8-9 अगस्त को सजेगा सीजी-05 एक्सपो, साउंड-लाइट कारोबार की नई तकनीकों का होगा प्रदर्शन…

बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर…

US School Security Drone: अमेरिका के स्कूलों में तैनात होंगे ‘पेपर स्प्रे ड्रोन’, हमलावरों पर 15 सेकंड में एक्शन…

‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ में धमतरी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, चार अधिकारी-कर्मचारी राज्य स्तर पर सम्मानित….

“जागरूक युवा, सुरक्षित समाज”: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया जागरूक…

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा: धमतरी पुलिस की सख्त चेतावनी, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई…

अब X से भी भेज सकेंगे पैसे! X में आ गया ये नया फीचर…

Apple के डिवाइसेज पर मंडरा रहा खतरा! तुरंत करें ये काम…

Satellite Internet Vs Fiber Broadband : Satellite Internet से कितना अलग है Fiber Broadband?

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, धमतरी में 650 दीपों से होगा शुभारंभ

युवा जागरूक तो सुरक्षित भविष्य: धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा का संकल्प…

सोशल मीडिया से हो गए हैं परेशान? इस तरह हो जाएंगे डिजिटली Detox…

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान..

अगले साल स्मार्ट चश्मे लॉन्च करेगी ऐप्पल, इस मामले में होंगे सबसे अलग…

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल…

धमतरी से लापता हुए नरहरपुर के रविंद्र दुर्गा, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी…

53 पेटी शराब जब्ती मामला: आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पर गंभीर आरोप, हटाए गए कर्मचारियों ने खोला मोर्चा….

Share

धमतरी/ धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में 53 पेटी शराब जब्ती मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अब तक यह मामला केवल अवैध शराब की बरामदगी तक सीमित था, लेकिन अब बालोद जिले के अरकार शराब दुकान से हटाए गए कर्मचारियों ने आबकारी विभाग के एक उप निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कर्मचारियों का दावा है कि उन्होंने 53 पेटी शराब अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि आबकारी विभाग के उप निरीक्षक के मौखिक निर्देश पर धमतरी जिले के एक व्यक्ति को दी थी। उनका आरोप है कि मामला उजागर होने के बाद पूरी जिम्मेदारी कर्मचारियों पर डाल दी गई और उन्हें कार्य से हटा दिया गया।

25 जुलाई को हुई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि 25 जुलाई को अर्जुनी थाना पुलिस ने ग्राम धौराभांठा स्थित एक मकान से 53 पेटी शराब बरामद की थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि जब्त शराब बालोद जिले के अरकार स्थित शराब दुकान से निकाली गई थी। इसके बाद विभाग ने सुपरवाइजर सहित पांच कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया।

कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

हटाए गए कर्मचारी यशपाल देशमुख, चुम्मन साहू और दिलीप निर्मलकर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आबकारी विभाग के उप निरीक्षक ने स्वयं संबंधित व्यक्ति को शराब देने के निर्देश दिए थे। विभागीय अधिकारी के आदेश को सरकारी निर्देश मानते हुए उन्होंने उसका पालन किया, लेकिन मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने खुद को बचाने के लिए कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि शराब की निकासी अवैध थी, तो बिना विभागीय संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में शराब दुकान से बाहर कैसे भेजी गई।

 

 

दबाव बनाने का भी आरोप

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि शराब जब्ती के बाद उप निरीक्षक ने अपने बचाव के लिए उन पर दबाव बनाया। उनका दावा है कि पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है।

विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नए आरोपों के सामने आने के बाद मामला केवल अवैध शराब जब्ती तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यदि कर्मचारियों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो जांच की आंच विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है।

जांच का भरोसा

बालोद जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंदा ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट: इस खबर में कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने तक नहीं हुई है, इसलिए प्रस्तुति में आरोपों को आरोप के रूप में ही रखा गया है।

www.joharsagacg.com

जोहार सगा न्यूज़ – धमतरी का एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो शासन, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को सटीक, प्रमाणिक और तेज़ी से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है – सच्चाई के साथ डिजिटल माध्यम से हर व्यक्ति तक जिम्मेदार पत्रकारिता पहुँचाना।

Edit Template

संपर्क करे

हमसे संपर्क करने के लिए नीचे दिए गए माध्यमों का उपयोग करें:

📞 फोन: 9303600826

✉️ ईमेल: upndrasahusss@gmail.com

📍 पता: भटगांव चौक गोकुलपुर वार्ड धमतरी तह व जिला धमतरी, छत्तीसगढ़, भारत

हम आपके व्यवसाय, ब्रांड या सेवाओं को स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर देते हैं।

हमारे विज्ञापन विकल्प:

डिस्प्ले बैनर विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन

प्रायोजित लेख/समाचार


विज्ञापन अस्वीकरण

जोहार सगा न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का हम समर्थन नहीं करते। विज्ञापन में दिये गए उत्पाद, सेवाएँ और उनके लाभ विज्ञापन प्रदाताओं की जिम्मेदारी हैं। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है — किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी पुष्टि, उपयोगिता या प्रभाव की जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

सोशल मिडिया पर हम

 

जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़

धमतरी ज़िले का उभरता डिजिटल वेब न्यूज़ चैनल, जो शासन के नियमों का पालन करते हुए पानी, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर साफ-सुथरी पत्रकारिता करता है।

हमारा उद्देश्य है –

  1. जनता की रोज़ी-रोटी और जीवन से जुड़े सवाल शासन-प्रशासन तक पहुँचाना।
  2. सरकारी योजनाओं व नियमों की सटीक जानकारी गाँव-गाँव और शहर तक पहुँचाना।
  3. शिक्षा, रोजगार, खेती, निजीकरण, राजनीति और संस्कृति में बदलाव को उजागर करना।
  4. पानी, जंगल, ज़मीन और पर्यावरण पर जनजागरूकता लाना।

तेज़ रफ़्तार डिजिटल दौर में, “जोहार सगा न्यूज़” भरोसेमंद खबर सीधे आपके मोबाइल तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“जोहार सगा न्यूज़ – जनता की आवाज़”

देखिए अब YouTube में